लुधियाना। पंजाब की आईएएस अधिकारी डॉ. नीरू कत्याल को पंजाब सरकार की और से लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का पद दिया गया है। जिसके चलते मंगलवार को अधिकारी की और से निगम कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया है। डॉ. नीरू कत्याल के पास लुधियाना में काम करने का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, वो लुधियाना में नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन में कई पदों पर लंबे समय तक काम कर चुकी हैं, इससे पहले वो पुडा की सीए थी। डॉ. नीरू कत्याल ने जोन डी में मेयर इंद्रजीत कौर व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, जोनल कमिश्नरों व सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अपनी प्राथमिकताएं गिना दी। डॉ. नीरू कत्याल ने अफसरों के साथ इन्ट्रोडक्टरी मीटिंग की और उसमें ही साफ कर दिया कि डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों में लेट-लतीफी और क्वालिटी से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी काम होंगे, वो टाइम बाउंड होने चाहिए।
Ias-Neeru-Katyal-Took-Charge-As-Ludhiana-Municipal-Corporation-Commissioner-Said-No-Compromise-On-Quality-In-Works-Is-Acceptable