September 10, 2026 03:44:00
साउथ सिटी रोड पर मौजूद 40 अवैध इमारतों पर ग्लाडा का एक्शन,  क्या होगा एक्शन या सिर्फ होगी खानापूर्ति

साउथ सिटी रोड पर मौजूद 40 अवैध इमारतों पर ग्लाडा का एक्शन, क्या होगा एक्शन या सिर्फ होगी खानापूर्ति

Mar12,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। साउथ सिटी रोड पर ग्लाडा की और से 40 इमारतों के बाहर डिमोलाइज करने के नोटिस चिपका दिए हैं। जिसके चलते अब जल्द ही इन इमारतों पर पीला पंजा चल सकता है। वहीं इसी के साथ साथ सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला भी दर्ज हो सकता है। इसी के साथ साथ ग्लाडा द्वारा इस मामले में एक्शन लेने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भी पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा एनएचएआई को भी इन सभी इमारतों का रास्ता बंद करने संबंधी लेटर भेजा गया है। बेशक ग्लाडा द्वारा यह नोटिस जारी कर दिया गया, लेकिन अब देखना होगा की क्या इस मामले में सच में एक्शन होगा या ग्लाडा सिर्फ खानापूर्ति करके छोड़ देगी। 

वहीं ग्लाडा द्वारा सभी अवैध बिल्डिंग के बाहर नोटिस चिपकाते हुए उन्हें सात दिन का समय दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह खुद ही इमारतें खाली कर दें, नहीं तो ग्लाडा को मजबूर एक्शन लेना पड़ेगा। अगर वह खुद इमारतें खाली नहीं करते तो प्रशासन पीला पंजा चलाएगा।


यह 47 बिल्डिंगें और लोगों को आए थे नोटिस

साउथ सिटी रोड पर 47 इमारतें और लोगों को इललीगल होने के नोटिस आए थे। जिसमें नूमी, सरताज स्वीट्स, सोनी सेंटर – विपन पुरी,  अनधिकृत निर्माण, तनेजा प्रॉपर्टीज, रणजोध सिंह, जसलीन चौधरी, तनेजा प्रॉपर्टी एडवाइजरस, जग्गी एस्टेट्स, भाग्य होम्स, गोयल प्लाई स्टोर, फॉर्च्यून लैंड डेवलपर्स, आर. के. वाइन्स, जुगनू (फूड एंड बेवरेज), जे9 (अर्बन वाइब्स), अनधिकृत निर्माण, नीलम प्रॉपर्टीज, ले एंट्रेस, द विंटर गार्डन, बाबा चिकन, कैप्टन रियल एस्टेट, रीगल प्रॉपर्टीज, बास्किन रॉबिन्स, डीबीएन प्रॉपर्टीज, बेक फ्रेश, डे नाइट 24/7, आरएस मेडिकेयर, सीएक्सवाई सैलून एंड स्पा, कोठारी मार्बल्स (जिम एंड स्पा), बेल्जियन वाफल, ऑल डे कॉफी कंपनी, तत्त्वम, ईट एन मीट, एचडीएफसी बैंक, चावला एवी सॉल्यूशन (इनोवेटिव थिएटर्स), रणवीर लिखी डिजाइन, अनधिकृत निर्माण, बसेरा प्रॉपर्टीज, सुखमनी प्रॉपर्टीज, छाबड़ा मोटर्स एंड डेवलपर्स, जसकरण देओल, सबवे, ग्रीन हाउस कैफे, डेक्कन गैलरी [बाइक स्टूडियो, एक्स्टेसी (डांस स्टूडियो)], ज़ेरो कोर्टयार्ड (ओबरा रेस्टोबार, लीला सैलून), करण पुरी (डे कार्टिनोज), चावला चिकन, तलवार प्रॉपर्टीज, क्लब-91 (स्नूकर, बाइक्स), जेएम क्रिएशन्स (अनधिकृत निर्माण), गार्डन ग्रिल (हॉट एन स्पाइसी), राजनेश स्याल के नाम शामिल है। सात बिल्डिंगों को कोर्ट की तरफ से स्टे मिला हुआ है। जिसमें छाबड़ा प्रमोटर्स, कोठारी मार्बल समेत सात इमारतें शामिल है। इन इमारतों पर अभी ग्लाडा द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही।

Glada-Takes-Action-Against-40-Illegal-Buildings-On-South-City-Road-Will-It-Be-Action-Or-Just-A-Formality



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026