September 10, 2026 02:14:48
मंत्री मुड़ियां का साउथ सिटी रोड पर एक्शन, ग्लाडा को 43 इललीगल इमारतों की लिस्ट जारी की, सीए को अवैध

मंत्री मुड़ियां का साउथ सिटी रोड पर एक्शन, ग्लाडा को 43 इललीगल इमारतों की लिस्ट जारी की, सीए को अवैध निर्माणों पर एक्शन लेने के आदेश

Mar13,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा

लुधियाना। लुधियाना के साउथ सिटी रोड पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। हालात यह है कि चंद कदमों की दूरी पर आपको कोई न कोई अवैध निर्माण हुआ दिख जाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी ग्लाडा इस मामले में एक्शन नहीं ले रहा। जिसके चलते अब हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के मंत्री हरदीप सिंह मुडियां की और से ग्लाडा के सीए संदीप कुमार को पत्र जारी कर पहल के आधार पर एक्शन लेने के लिए कहा है। बकायदा मंत्री की और से 43 अवैध इमारतों की पहचान कर ग्लाडा सीए को लिस्ट तक भेज दी गई है। लेकिन अब देखना होगा कि क्या ग्लाडा अब एक्शने लेगा या अभी भी बहानेबाजी करेगा। जानकारी के अनुसार मंत्री हरदीप सिंह मुडियां की और से ग्लाडा सीए संदीप कुमार को भेजे गए पत्र में स्पष्ट लिखा कि ग्लाडा सीए अनअथॉराइज्ड और अनप्लेनड डेवलपमेंट पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए एक्शन लें। उन्होंने कहा कि साउथ सिटी रोड समेत अन्य इलाकों में धड़ल्ले से अवैध इमारतें बनाई जा रही है। रिहायशी इलाकों में कमर्शियल कंस्ट्रक्शन हो रही है। जिससे शहर का नक्शा तो खराब हो ही रहा है, इसके साथ ही लोगों को पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या पैदा हो रही है।

लाइसेंस कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण

मंत्री मुडियां ने कहा कि रजिस्टर्ड रिहायशी कॉलोनियों में कमर्शियल इमारतें बन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि साउथ सिटी रोड पर शहीद सुखदेव सिंह नगर लाइसेंस धारक कॉलोनी है। जहां पर लोगों ने रिहायशी प्लॉट के नक्शे पास करवा रखे हैं। लेकिन अब बिना किसी परमीशन के लोगों द्वारा रिहायशी जमीनों पर कमर्शियल निर्माण कर दिया जा रहा है। लेकिन ग्लाडा द्वारा एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

इन 43 बिल्डिंगों के नाम आए सामने

मंत्री मुडियां द्वारा सीए ग्लाडा को बकायदा 43 इमारतों के नाम व अन्य जानकारी भेजी है। जिसमें चीमा प्रॉपर्टीज, गुडलक डिपार्टमेंटल, थापर इंडस्ट्रीज, डॉ. लाल पाथ लैब, दुग्गल बिल्डिंग मटीरियल, रिचा डेंटल, एकेएन डेवलपर्स, मग्गो प्रॉपर्टीज, बैंक ऑफ इंडिया, हेल्प टू यू प्रॉपर्टी, दशमेश प्रॉपर्टीज, चौरसिया पान बुटीक, कर्म एंड कंपनी प्रॉपर्टीज, जैन प्रॉपर्टीज, गैलेक्सी गिफ्ट एंड टॉयज, सुखमनी आर्किटेकट, टक्कर प्रॉपर्टीज, सीधी विनायक डेयरी, विकास हाउसिंग प्रा. लि. मैजिक ट्री होलीस्टिक, वेलकेयर डायगनो, अंसल एस्टेट, अज्ञात, लंडन आई एंड कीडो ग्राम, कपूर प्रॉपर्टीज, बलदेव इलेक्ट्रिक्ल, अप्पर इंडिया रियाल्टी, सनी, अज्ञात, फैमिली मार्ट, सोनी प्रॉपर्टीज, रॉय कंस्ट्रक्शन, अतुल सरीन, अज्ञात, सीएम प्रॉपर्टीज, ए.एम. प्रॉपर्टीज, डिटेलिंग कैफे, शाम लाल, एस टाउन होटल, सुभाष, विनय धीर, सुखमनी आर्किटेक्ट और विपन पूरी शामिल है। मंत्री द्वारा इन सभी इमारतों की जांच करने और गलत पाए जाने पर नक्शे कैंसिल करने के आदेश दिए हैं।

Minister-Mudian-Takes-Action-On-South-City-Road-Issues-List-Of-43-Illegal-Buildings-To-Glada-Orders-Ca-To-Take-Action-Against-Illegal-Constructions



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026