लुधियाना | जगराओं में शुक्रवार को शेरपुरा चौक के पास चलती ट्रॉली से मूंग चोरी करते हुए दो बाइक सवार युवकों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई की और बाद में पुलिस को सूचना दी।"
"लोगों ने बताया कि मूंग की फसल का सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी जगराओं आते हैं। इस दौरान कुछ चोर किसानों की ट्रॉलियों से मूंग चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।"लोगों द्वारा पूछताछ करने पर एक युवक ने खुद को मिस्त्री और दूसरे ने मजदूर बताया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों ट्रॉलियों से मूंग चोरी करने के इरादे से ही आए थे।घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि मूंगी के सीजन में मंडी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते, जिसका फायदा चोर उठाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मंडी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।"
Locals-Caught-Two-Youths-On-A-Motorcycle-Red-Handed-While-They-Were-Stealing-Moong-Green-Gram-From-A-Moving-Trolley