लुधियाना। लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी में विधायक पुत्रों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मेयर इंद्रजीत कौर से वित्तीय फैसलों का रिकार्ड एफिडेविट समेत तलब कर दिया। याचिकाकर्ता गौरव भट्टी ने कोर्ट को बताया कि मामला विचाराधीन होने के बावजूद मेयर लुधियाना लगातार एंटीसिपेशन के नाम पर वित्तीय कार्यों को स्वीकृति दे रही हैं, जो कि सीधे सीधे हाईकोर्ट की अवमानना है। हाईकोर्ट में नगर निगम का पक्ष रखने गए ज्वाइंट कमिश्नर तपन भनोट ने कहा कि जब से याचिका दायर हुई है तब से एफएंडसीसी की मीटिंग नहीं हुई है। जिस पर कोर्ट ने मेयर इंद्रजीत कौर को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जब से याचिका दायर हुई तब से जो जो वित्तीय फैसले मेयर ने लिए हैं उनकी पूरी जानकारी एफिडेविट के साथ कोर्ट में दें। मामले की अगली सुनवाई सात अगस्त को की जाएगी।
High-Court-Orders-Ludhiana-Mayor-To-Submit-Affidavit-Regarding-Financial-Decisions