October 6, 2026 03:00:36
लाडोवाल टोल प्लाजा पर होमगार्ड जवानों का चक्का जाम, कई किलोमीटर लगा लंबा जाम, लोग परेशान

लाडोवाल टोल प्लाजा पर होमगार्ड जवानों का चक्का जाम, कई किलोमीटर लगा लंबा जाम, लोग परेशान

Aug20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा पर पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में होमगार्ड कर्मी पहुंचे। जवानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखने का कहा है जिससे दिल्ली-अमृतसर मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शनकारी जवानों का कहना है कि वे पंजाब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। जवानों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशन और रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा दी जाए।

वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण
लंबे समय से लंबित वेतन विसंगतियों को दूर करने और सेवा को स्थायी करने की मांग उठाई जा रही है। धरने पर बैठे प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे पंजाब में तेज किया जाएगा। चक्का जाम के चलते नेशनल हाईवे पर 4 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बन होई है । जालंधर और लुधियाना दोनों ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Home-Guard-Personnel-Stage-A-Road-Blockade-At-Ladowal-Toll-Plaza-A-Traffic-Jam-Stretching-Several-Kilometers-Ensues-Causing-Distress-To-Commuters

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं