September 16, 2026 16:12:06
ब्रेकिंग न्यूज – एफएंडसीसी कमेटी की वोटिंग मीटिंग में आप और भाजपा पार्षद में हाथापाई, मेंबर बनने को

ब्रेकिंग न्यूज – एफएंडसीसी कमेटी की वोटिंग मीटिंग में आप और भाजपा पार्षद में हाथापाई, मेंबर बनने को कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे पार्षद, 29 अगस्त को होंगे चुनाव

Aug25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम हाउस में मंगलवार फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी(एफएंडसीसी) के 2 मेंबरों का चुनाव के लिए रखी मीटिंग में हंगामा हो गया। मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में ये मीटिंग गुरुनानक देव भवन में रखी गई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा में हाथापाई हो गई। बाकी मेंबरों और पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत भोला से बहस हो रही थी। इससे से गुस्से में आकर विधायक भेला के पीए रहे पार्षद अश्विनी शर्मा लड़ने के लिए पहुंच गए। यहां विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी। विपक्ष का आरोप है कि आप के उम्मीदवार आज यहां मौजूद नहीं, इसी वजह से चुनाव में देरी की जा रही है। इसके जवाब में निगम के सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने कहा कि 5 बजे तक फार्म ले सकते हैं। नियम के अनुसार तीन दिन बाद वोटिंग होगी। इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

भाजपा का कहना हाथ खड़े करके वोट करवाए
वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि हम हाथ खड़े करके वोट करेंगे। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस पार्षद गौरव भट्‌टी ने कहा कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त यानी आज एफएंडसीसी के नए मेंबरों के चुनाव के लिए कहा है न कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए, इसलिए मेंबरों के लिए वोटिंग आज ही होनी चाहिए। इस दौरान निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा है कि मेयर इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी होंगे। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

आप पार्षदों का पल्ला भारी
आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर भारी कलह हो गया। आप ने फिर से विधायक पुत्रों अमन बग्गा और युवराज सिद्धू को F&CC मेंबरों के लिए उम्मीदवार बनाया है, जिसका हलका वेस्ट के पार्षदों ने विरोध कर दिया। हलका वेस्ट के 10 पार्षदों और तीन अन्य पार्षदों ने देर रात बैठक की। विधायकों को जैसे ही बैठक की भनक लगी, वे भी वहां पहुंच गए और नाराज पार्षदों को मनाने की कोशिश की। निगम हाउस में पार्षदों की संख्या को देखते हुए आप के एक पार्षद का जीतना तय माना जा रहा है। जबकि दूसरे सदस्य के लिए आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर रहेगी। कांग्रेस पार्षद और उम्मीदवार गौरव भट्‌टी का कहना है कि मेयर और कमिश्नर ने अगर म्यूनिसिपल एक्ट का उल्लंघन करके चुनाव करवाया तो वे फिर से हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने मेयर और कमिश्नर को साफ कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत ही पूरी की जाए।

Breaking-News-Scuffle-Breaks-Out-Between-Aap-And-Bjp-Councilors-During-The-F-cc-Committee-Voting-Meeting-Councilors-Flout-Rules-In-The-Race-To-Secure-Membership-Elections-To-Be-Held-On-August-29



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं