चंडीगढ़ में आप का एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, पंजाब के दो 2 मंत्री और सिसोदिया हिरासत में लिए, पुलिस से धक्कामुक्की
Oct10,2026
| Enews Team | Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में AAP नेताओं ने SIR के विरोध में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने मनीष सिसोदिया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां समेत AAP के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी नेताओं को बस में भरकर सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इस दौरान नेताओं पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे रोष मार्च निकालते हुए चुनाव कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा था। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो वहां धक्कामुक्की शुरू हो गई, करीब 1 बजे पुलिस ने नेताओं को हिरासत में ले लिया। मनीष सिसोदिया कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देश के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सिसोदिया ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग की। सिसोदिया ने कहा कि देशभर के युवा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार की ओर से इतनी बड़ी ताकत का इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी युवा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
Aap-Protests-Against-The-Sir-In-Chandigarh-Two-Punjab-Ministers-And-Sisodia-Detained-Scuffle-With-Police