September 16, 2026 15:59:29
शंभू-खनौरी बॉर्डर सामान को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ नया अभियान, जगराओं पुल पर; लग

शंभू-खनौरी बॉर्डर सामान को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ नया अभियान, जगराओं पुल पर; लगाए पोस्टर

Aug25,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। लुधियाना में किसान मजदूर मोर्चा की ओर से आज से पंजाब सरकार के खिलाफ ‘ट्रैक्टर चोरो, साडा सामान मोड़ो’ अभियान शुरू किया गया । अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे जगराओं पुल से की गई। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टरों और अन्य सामान के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेंगे। किसान संगठनों का आरोप है कि बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान उनका सामान जब्त किया गया था, लेकिन अब तक न तो उसका मुआवजा दिया गया और न ही किसी तरह की भरपाई की गई। इसी के विरोध में मोर्चा पोस्टर अभियान शुरू कर रहा है। किसान नेता ने बताया कि जगराओं पुल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के पास पहला पोस्टर लगाकर अभियान की शुरुआत की गई है । इसके बाद गांवों और शहरों में जगह-जगह ‘ट्रैक्टर चोरो, साडा सामान मोड़ो’ के नारे वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। किसानों की मांग है कि आंदोलन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की जाए और जब्त किए गए ट्रैक्टर व अन्य सामान जल्द वापस किए जाएं।

Farmers-Have-Launched-A-Protest-Over-Supplies-At-The-Shambhu-Khanauri-Border-Initiating-A-New-Campaign-Against-The-Government-Posters-Have-Been-Put-Up-At-The-Jagraon-Bridge

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं