लुधियाना। लुधियाना में आज कांग्रेस के सभी पूर्व पार्षद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी से मिले। डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात के बाद उन्होंने अपने वार्ड में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कांग्रेस के पूर्व पार्षदों की डीसी के साथ बैठक करीब पौने तीन घंटे तक चली। पूर्व पार्षद ममता आशु ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के कुछ मुद्दे डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के सामने रखे गए हैं। 2022 से निगम हाउस शहर में नहीं है। पूर्व पार्षद की मुहर भी रोक दी गई है। सभी कह रहे हैं कि चुनाव होने चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि अगर हाउस नहीं है तो आम आदमी पार्टी के कुछ नेता जो स्वयं घोषित पार्षद बन गए हैं, वे सरकारी निगम के कागजों पर अपनी मुहर कैसे लगा रहे हैं।
ममता ने कहा कि वार्ड नंबर 64 का एक ऐसा नेता है जो सरकारी कागजों पर मुहर लगा रहा है। कुछ नेता कह रहे हैं कि उन्होंने पार्षद पर अपनी मुहर लगा दी है। ममता ने कहा कि मेरा सवाल यह है कि जब वह पार्षद ही नहीं हैं तो मुहर कैसे लगा रहे हैं। ममता ने कहा कि पंजाब में 5 कॉर्पोरेशन मुख्य है। जो भी पालिसी सरकार की तरफ से बनकर आती है वह एक जैसे ही लागू होती है। लुधियाना निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में एक नया कॉलम जोड़ दिया है जिसका नाम कैंसर का बकाया टैक्स है। अब सरकार कैंसर का भी टैक्स लेगी। ममता ने कहा कि शायद 2013 के नोटिफिकेशन में ये टैक्स हो सकता है लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस टैस्ट को लागू कर दिया। लुधियाना के लोग 2022 से कैंसर टैस्ट दे भी रहे है। लेकिन अब 2024-25 का टैक्स भरना लोगों ने शुरू किया तो उसमें पिछले 9 साल का कैंसर टैक्स जोड़ा जा रहा है। गरीब लोगों के साथ लूट की जा रही है। लुधियाना कॉर्पोरेशन और अधिकारियों की गलती लोगों को भुगतनी पड़ रही है। काउ सेस के 1500 करोड़ रुपए कहां गए इसका भी अभी हिसाब अधिकारी नहीं दे पाए। ऐसे भी मामले सामने आए है जो निगम के कर्मचारी नहीं है उनके खाते में भी पैसे डाले गए। सीनियर अधिकारियों की मिलीभगत से ही ये गलत काम निगम में चला है। अधिकारियों की मिलीभगत से जनता से ठगी हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ममता आशु के साथ पूर्व मेयर बलकार संधु भी उपस्थित रहे।
Former-Councilor-Mamta-Ashu-Met-Dc-Along-With-Congress-Councilors-Said-Aap-People-Become-Self-Councilors