पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के दिशा निर्देशों पर आज ऋषि नगर के वार्ड नंबर 64 (पुराना वार्ड नंबर 78) के सीनियर सिटीजन होम में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में शुभम अग्रवाल आईपीएस व डीसीपी सिटी लुधियाना और रमनदीप भुल्लर एडीसीपी 3 लुधियाना और एसीपी गुरदेव सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस मीटिंग में पब्लिक की अगुवाई आम आदमी पार्टी के नेता मनीश शाह की ओर से की गई। इस बैठक में पब्लिक की ओर से पुलिस से संबंधित कहानी शिकायतें अफसर के समक्ष रखी। जिसमें मोहल्लों में पीसीआर का कम गश्त होना, कुछ रेहड़ी मालिकों की और से शराब पिलाना और पुलिस में की जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई में देरी होना जैसी अहम शिकायतें इस मीटिंग में निकलकर सामने आई। इस अवसर पर आईपीएस शुभम अग्रवाल की ओर से पीसीआर की गश्त बढ़ाने और जिन रेहडी वालों की ओर से राहगीरों को शराब पिलाई जाती है, उन पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मनीश शाह ने कहा कि पब्लिक की कई समस्याओं का मौके पर ही पुलिस की ओर से हल कर दिया गया। शाह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर यह पहली मीटिंग ऋषि नगर में आयोजित की गई है और इसमें विभिन्न मोहल्ले के दो-दो नुमाइंदे आमंत्रित किए गए थे।
Police-Public-Meeting-Organized-At-Rishi-Nagar-Senior-Citizen-Home-Ips-Shubham-Aggarwal-Listened-To-The-Problems-Of-The-People