लुधियाना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। दिल्ली व चंडीगढ़ की तर्ज पर अब लुधियाना में भी यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के अब ई-चालान कटेंगे। शुरूआती दौर में शहर के प्रमुख 6 चौकों में यह व्यवस्था की गई है, जो दायरा मुहिम की सफलता के बाद बढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था 15 नवंबर से लागू होगी।एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह के मुताबिक ट्रफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अब कैमरे की नजर से नहीं बच सकेंगे। आरटीए के सहयोग से पुलिस विभाग वाहन मालिकों की पहचान करके उनके घरों में चालान की कॉपी भेजेगा। चालान भेजने पर आने वाला डाक का खर्च भी चालान में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि सेफ सिटी प्रोजैक्ट के तहत लुधियाना शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके जरिए पुलिस की हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रहती है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले भी कैमरे की नजर से नहीं बच सकेंगे। शुरूआती दौर में शहर के छह चौकों, जिनमें लघु सचिवालय, ढोलेवाल चौक, पुरानी कचहरी चौक, मॉल रोड पर एचडीएफसी बैंक के निकट, हीरो बेकरी और जगराओं पुल के निकट माता के मंदिर वाले चौक शामिल हैं।वहीं पर, लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की प्रयास का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाएं कम होंगी और लोग चालान कटने के डर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचेंगे।
E-Challan