ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहर के सभी स्पा सेंटर मालिक कानून के दायरे में रहें और कोई भी अपने भीतर गैर कानूनी काम न करे। ये हिदायत पुलिस कमिशनर राकेश अग्रवाल ने शहर के स्पा मालिकों के साथ रखी मीटिंग में कही। ये मीटिंग पुूलिस लाइन में रखी गई थी और यहां पर स्पा मालिकों ने अपनी समस्याएं भी सीपी को बताई। मीटिंग में पुलिस कमिशनर ने स्पा मालिकों को हिदायत करते कहा कि वे केवल उन्हीं विदेशी लड़कियों को काम पर रखें, जिनके पास वर्क परमिट है। वहीं ऐसी लड़की आपके पास काम न करती हो जिनके पास केवल टूरिस्ट बीजा है और वे आपके पास काम कर रही हो। वहीं स्पा सेंटर मालिक व मैनेजर अपने अंदर आने जाने वाले कस्टमर्स का पूरा ब्यौरा सीसीटीवी में रखने और डीवीआर की रिकार्डिंग की क्षमता 30 दिन की रखने को पाबंद कर दिया है। इसके साथ साथ स्पा में आने वाले कस्टम के एक्टिव मोबाइल का ब्यौरा व एड्रेस भी साथ अपने रिकार्ड में रखने को कहा है। पुलिस अफसरों ने कहा क स्पा सेंटर के नाम पर ही शहर में गैर कानूनी कामों को अंजाम दिया जाता है। इसके साथ साथ स्पा सेंटर काम करने वाले स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन के साथ ही काम पर रखने को कहा है। इस मीटिंग में 50 से अधिक स्पा सेंटर के मालिक व मैनेजर शमिल हुए।
Cp rakesh aggarwal meeting with spa center