होली के मद्देनजर रेलवे की ओर से लुधियाना और ढनडारी कला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को 16 मार्च तक स्थाई तौर से तौर पर बंद कर दिया गया है। रेलवे ने ये फैसला स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए किया गया है। अब प्लेटफार्म पर केवल वही यात्री आ सकेंगे जिन्होंने यात्रा के लिए ट्रेन पकड़नी है । स्टेशन पर किसी भी यात्री को प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेगा । जिससे होली के दिनों में बढ़ रही भीड़ को कम किया जा सके। इसके अलावा यात्रियों को सम्मान के बारे में भी नए नियम की घोषणा की है । फर्स्ट एसी कोच में 70 किलो, सेकंड एसी कोच में 50 किलो, और थर्ड एसी व स्लीपर कोच में 40 किलो ही समान कैरी किया जा सकेगा अगर यात्री के पास ज्यादा समान है तो उसे ट्रेन के लेगेज बैन में अपना सामान बुक करवाना होगा।
Sale-Of-Platform-Tickets-At-Railway-Station-Closed-Till-16-March