लुधियाना की नामी पी.एन. कपूर होजरी फैक्ट्री के मालिक पंकज कपूर (टीकू), उसकी पत्नी अर्चना और बेटे पीयूष कपूर पर बहू पलक मल्होत्रा द्वारा दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में लड़के वालों ने भी आगे आकर अपना पक्ष रखा है। लड़के पीयूष कपूर के पारिवारिक मेंबरों ने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने और उनके द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में दबाव डालकर कैंसिल कराने की एवज में ही उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू पलक मल्होत्रा, उसके पिता सुनील मल्होत्रा, मां और भाई की और से मिलकर यह मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है। प्रैस कांफ्रेस करते हुए पीयूष के दादा सुरिंदर कपूर और रिश्तेदार की ओर से पलक मल्होत्रा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलक द्वारा अफने गलतियां छिपाने के लिए सारी बात पीयूष पर फेंकी जा रही है, ताकि उसका बचाव हो सके। यहां तक कि बहू पलक ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति पीयूष के भी सभी गहने चोरी कर लिए हैं। प्रैस कांफ्रेस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए सुरिंदर कपूर ने कहा कि उनके परिवार में पहले पौते पीयूष की शादी होने के चलते उन्होंने रोके से लेकर शादी तक सभी कार्य बड़ी धूमधाम से किए। हर एक रीज पूरी की। शायद यह देखकर लड़की वालों के मन में लालच आ गया। जिसके चलते शादी के बाद ही पलक मल्होत्रा और उसके परिवार के तेवर बदल गए।
पलक द्वारा रोजाना रखी जाती थी नई मांग
सुरिंदर कपूर ने बताया कि शादी के बाद से ही पलक द्वारा रोजाना नई मांग पीयूष के आगे रखी जाती थी। लेकिन वह उसकी हर मांग पूरी करता रहा। यहां तक कि वह यूरोप टूर घूमने गए थे, वहां पर पलक मल्होत्रा द्वारा हर महंगी चीज खरीदी गई। अगर पीयूष द्वारा रोका जाता था तो वह जिद करने लगती थी। यहीं नही पलक द्वारा अपने साथ साथ अपनी मां, मौसी और भाई के लिए भी शापिंग की गई। टूर पर करीब 10 लाख रुपए तक खर्च आया था। लड़के पीयूष के पास अफनी करीब 30-35 लाख की सेविंग थी। उक्त सारी सेविंग पलक ने अपने ऊपर ही खर्च करवाई।
पलक को फोन दिलाने को गिरवी रखे गहने
सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि घर में आपसी झगड़ा होने के बाद गुस्से में आकर पलक ने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। जिसके बाद उसने आईफोन-16 प्रो लेने की मांग की। पीयूष द्वारा उक्त मोबाइल काफी महंगा होने की बात कही, लेकिन पलक जिद पर अड़ी रही। उसकी और से जिद करके हर महंगी से महंगी चीज ले ली जाती थी। पलक मल्होत्रा की इस जिद के आगे झूकते हुए पीयूष ने अपना सोने का कड़ा व चेन गिरवी रखी और फिर उसे आईफोन लाकर दिया था। लेकिन अब पलक द्वारा अपनी गलती छिपाने के लिए पीयूष को गलत साबित करने की कोशिश की जा रही है।
गहने और तीन बैग भरकर सामान लेकर गई है बहू
सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि पलक मल्होत्रा का कहना है कि उसके सारे गहने ससुराल वालों के पास है। लेकिन वह सरासर झूठ बोल रही है। वह जाते हुए अपने साथ सभी गहने लेकर गई है। यहां तक कि अपने पर्स, गोग्लस, कपड़े व सभी कीमतीं चीजें तीन बैग में भरकर लेकर गई है। जिसकी बकायदा उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है।
घर में घुसकर की थी मारपीट, केस वापिस करने को डाल रहे दबाव
सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर को पलक मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा व अन्य मायके वालों द्वारा अपनी बेटी पलक की गलतियों को छिपाने के लिए उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसकी बकायदा थाना सराभा नगर नें एफआईआर दर्ज है। उस मामले में राजीनामा करने का दबाव डाला जा रहा था। केस वापिस लेने के लिए ही उन पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इसी के चलते अब पलक ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मनगढ़ंत कहानी बनाकर उन पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है।
रिश्तेदार महिला पर लगाए गलत आरोप, छवि खराब करने की करेगें शिकायत
लेकिन पलक द्वारा उस पर गलत आरोप लगाकर उसकी बदनामी की है। उसके चरित्र पर ऊंगली उठाई गई है। सुरिंदर कपूर ने कहा कि उनके परिवार व परिवार की महिलाओं पर जो गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को खराब किया गया है और मीडिया में गलत बयान देकर जो बदनामी की गई है। वह इस संबंध में पुलिस को शिकायत देंगे। इस तरह समाज में हमारे रसूख का गलत फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। सरिंदर कपूर ने कहा कि उनके घर के बाहर कुछ लड़के रोजाना चक्कर लगाकर रेंकी कर रहे है। जिस कारण उन्हें जान का ख़तरा बना हुआ है। जिस कारण वह डर से घर से भी नहीं निकल पर रहे। जिसके चलते पुलिस उनका बचाव करे।
After-The-Allegations-On-The-Son-And-The-Family-The-Hosiery-Business-Family-Presented-Their-Side-False-Allegations-Were-Made-To-Deliberately-Tarnish-The-Image