September 11, 2026 05:23:35
सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव जीताने को आप सुप्रीमो व सीएम भगवंत मान ने झोंकी ताकत, पब्लिक से हुए रुबरु

सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव जीताने को आप सुप्रीमो व सीएम भगवंत मान ने झोंकी ताकत, पब्लिक से हुए रुबरु

- हैबोवाल व जवाहर नगर कैंप में लोक मिलनी कार्यक्रम में की शिकरत

Mar17,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना के वेस्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भले ही कांग्रेस व भाजपा की ओर से अभी तक अपने कैंडीडेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से एलान गए उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को जीताने के लिए आम आदमी पार्टी के कंवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कंवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आजज लुधियाना में लोक मिलनी के नाम पर हैबोवाल और जवाहर नगर कैंप में लोक मिलनी के नाम से दो कार्यक्रमों में शिरकत करते दिखाई दिए। पंजाब के इतिहास में ये पहली बार था कि कोई मुख्यमंत्री और किसी पार्टी का सुप्रीमो वार्ड स्तर पर पहुंच पब्लिक की समस्याएं सुन उनके समाधान करते दिखाई दिए हों। लेकिन आज हैबोवाल पुलिस थाने के नजदीक गुरुद्धारा साहिब के नजदीक बने एक हॉल में वेस्ट विधानसभा से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में आम आदमी पार्टी के कंवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पब्लिक से रुबरु हुए। इस दौरान आम पब्लिक को माइक पकड़ा, उन्हें अपनी समस्या बताने का मौका दिया गया और उनकी समस्या का हल मौके पर उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने टाइम बाउंड में करके देने का आश्वासन दिया और कुछ समस्याएं तो मौके पर भी निपटाई गई। वेस्ट हल्के में आते हैबोवाल एरिया की अधिकतर समस्याएं सीवरेज जिसमें पंज पीर रोड़, डेयरी कांपलेक्स से संबंधित थी और कुछ समस्याएं डेयरी कांपलेक्स में पड़ी गंदगी व सड़क पर खड़े रहने वाले पानी को लेकर थी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता मुनीश शाह, दविंदर घुम्मन व अन्य मौजूद थे। जबकि जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर की ओर से आप सुप्रीमो और पंजाब के मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।  

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने बताएं कईं समस्याओं के हल

हैबोवाल सांसद संजीव अरोड़ा ने पब्लिक की समस्याओं के समाधान बताते कहा कि डेयरी कांपलेक्स में गोबर की समस्या के हल को 

500 टन क्षमता के दो गोबर गैस प्लांट लग रहे हैं। इससे यहां पर डेयरियों के गोबर के साथ साथ सड़कों पर खडे़ होने वाले पानी और बुडढा नाला की समस्या का हल हो जाएगा। इसके साथ साथ पंज पीर रोड़ व डेयरी कांपलेक्स में भी जल्द खडे़ पानी की समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि लुधियाना में 250 के करीब बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगने जा रहे हैं और इससे कम लोड़ के ट्रांसफार्मर के चलते गर्मियों में जाने वाली बिजली की समस्या का पक्का हल हो जाएगा। 

भगवंत मान पब्लिक से बोले, आप संजीव अरोड़ा को अपना विधायक मान चुके

वार्ड स्तर के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ देख पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस लिहाज से यहां भीड़ एकत्र हुई हैं, उससे लगने लगा है कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को आप लोग अपना विधायक बना चुके हैं। वहीं इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले कोई मुख्यमंत्री आपको माईक पकड़ा आपकी समस्याएं सुनने आया है, ऐसा कभी नहीं हुआ। क्यों कि आम आदमी पार्टी ही लोगों की समस्याएं सुन उनका हल करती है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ईमानदार व साफ छवि के नेता हैं और ये केवल लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करना चाहते हैं।

सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव जीताने को आप सुप्रीमो व सीएम भगवंत मान ने झोंकी ताकत, पब्लिक से हुए रुबरु सांसद संजीव अरोड़ा को चुनाव जीताने को आप सुप्रीमो व सीएम भगवंत मान ने झोंकी ताकत, पब्लिक से हुए रुबरु

Aap-Supremo-And-Cm-Bhagwant-Mann-Put-In-All-His-Efforts-To-Ensure-That-Mp-Sanjeev-Arora-Wins-The-Election-Met-The-Public



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं