पंजाब। पंजाब पुलिस की कांस्टेबल और इंस्टा क्वीन को पुलिस ने हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा पुलिस ने एक महिला सीनियर कॉन्स्टेबल को थार गाड़ी से हेरोइन की तस्करी करते वक्त गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला कॉन्स्टेबल की पहचान इंस्टा क्वीन अमनदीप कौर निवासी चक्क फतेह सिंह वाला के रूप में हुई है। वह मानसा में तैनात है। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से अटैच चल रही है। उसे बादल रोड पर वर्धमान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने पकड़ा।
पुलिस देखकर भागने की कोशिश की
उसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश भी की, मगर उसे पीछा कर पकड़ लिया गया। जब तलाशी ली गई तो उसकी थार गाड़ी के गियर बॉक्स में 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर लंबे समय से ANTF के रडार पर थी। बताया जा रहा है कि ये महिला कॉन्स्टेबल हरियाणा के सिरसा में अक्सर नशा सप्लाई करती थी। पुलिस उसका डोप टेस्ट भी करवाएगी। ये भी पता चला है कि वो खुद भी चिट्टे का सेवन करती है। पुलिस में ‘मेरी जान’ के नाम से फेमस, सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स अमनदीप कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
Punjab-Police-Constable-Insta-Queen-Arrested-With-Drugs-Started-Running-After-Seeing-Police-Was-On-The-Radar-For-A-Long-Time