September 9, 2026 23:29:43
श्रीनगर में पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान ढेर , पाकिस्तान मिसाइल भी ध्वस्त, पंजाब में भी देर रात कई ज

श्रीनगर में पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान ढेर , पाकिस्तान मिसाइल भी ध्वस्त, पंजाब में भी देर रात कई जगह धमाके

May10,2025 | Enews Punjab Team | Ludhiana

शुक्रवार को रात करीब 8:30 बजे से पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों का भारतीय फौज की ओर से मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। आज सुबह जहां श्रीनगर में भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान को गिरा दिया गया और अब वहां पाकिस्तान पायलटस की तलाश की जा रही है । वहीं देर रात में हरियाणा में सिरसा के पास भी पाक की फतेह 1 मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान दिल्ली को भी निशाना बनाने की कोशिशम है। भारत की ओर से काउंटर अटैक में पाकिस्तान के चार एयर बेस पर हमला बोला गया। जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना आ रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब में भी शुक्रवार देर रात को कई जगह पर धमाकों की आवाजें सुनी गई । फिरोजपुर में सबसे अधिक धमाके किए गए। यह धमाके पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल को भारतीय डिफेंस सिस्टम की ओर से नाकाम करने में सुनाई दिए। वही अमृतसर और जालंधर में भी दो ड्रोन को मार गिराने की खबरें भी सामने आ रही है। बताया जाता है कि भारतीय डिफेंस सिस्टम की ओर से पिछले तीन दिन में अब तक 700 के करीब ड्रोन अटैक को मार गिराया गया है। कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से बारामुला, उधमपुर, अवंतीपुरा, जम्मू,सांबा, उरी, अखनूर, कुपवाड़ा में ड्रोन अटैक किए गए, हालांकि यह सभी ड्रोन अटैक को भारतीय डिफेंस सिस्टम की ओर से ध्वस्त कर दिया गया। अभी तक केवल जम्मू से कुछ लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई है। जिन्हें इलाज को हॉस्पिटल ले जाया गया है। बात है कि वीरवार रात को पाकिस्तान की ओर से तीन-चार घंटे ही ड्रोन व अन्य हथियारों से अटैक किया गया था। लेकिन शुक्रवार देर रात को शुरू हुए अटैक शनिवार सुबह तक जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है

Two-Pakistani-Fighter-Jets-Shot-Down-In-Srinagar-Pakistani-Missile-Also-Destroyed-Explosions-In-Many-Places-In-Punjab-Late-At-Night



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026