डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में पटाखा दुकानों की अलॉटमेंट को लेकर तीन दिन से मचा घमासान आज थम गया और पटाखा दुकानों की अलॉटमेंट की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली। अब कल से पटाखे की साइटों पर दुकानें सजनी शुरु हो जाएंगी। पटाखा व्यापारियों के विरोध के बाद पुलिस ने सोमवार को 1540 में से 1100 के करीब फाइलें शामिल की। पुलिस ने आज बचत भवन में पटाखा दुकानों के ड्रा निकाले। इसके लिए बचत भवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रविवार देर रात हुए विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 1100 फाइलों को ड्रा में शामिल किया और अलग-अलग साइट वाइज ड्रा के जरिए दुकानें अलॉट की। दुकानदार अब सभी छह जगहों पर दुकानें लगा सकेंगे। दुकानें दीपावली के दिन तक लगाई जाएंगी। एडीसीपी हैडक्वार्टर वैभव कुमार ने बताया कि दुकानों की अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी कर दी है। सभी को पारदर्शी तरीके से दुकानें अलॉट कर दी गई हैं। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मार्केट में सरकार के दिशा निर्देशों का सही से पालन करें। अगर किसी भी व्यापारी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि पटाखा मार्केटों में नियमित तौर पर चेकिंग की जाएगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें प्रबंधों का जायजा लेंगी और खामियां पाए जाने पर व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
11 की बजाय 13 अक्टूबर को निकला ड्रा
पुलिस प्रशासन ने 11 अक्तूबर को दुकानों के ड्रा निकालने थे, लेकिन ज्यादा फाइलें रिजेक्ट होने के कारण पटाखा व्यापारियों ने विरोध किया। जिस पर एडीसीपी हेडक्वार्टर वैभव कुमार ने पटाखा व्यापारियों को कहा कि रविवार को जीएसटी से संबंधित जो भी ऑब्जेक्शन हैं उन्हें ठीक करवा दें। रविवार दोपहर बाद ऑब्जेक्शन दूर करवा के फाइल पुलिस को दें। पटाखा व्यापारियों को आरोप है कि जीएसटी अफसर उन्हें मिले ही नहीं। रविवार देर शाम पुलिस ने बचत भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और ड्रा निकालने की तैयारी की। पटाखा व्यापारियों के विरोध के कारण पुलिस ने फिर से सोमवार सुबह ड्रा निकालने का फैसला किया, जो आज संभव हो पाया। लुधियाना में 6 अलग अलग साइट्स पर करीब 70 दुकानें लगाई जानी हैं। इन दुकानों के लिए पुलिस प्रशासन के पास 1540 फाइलें जमा हुई थी। 11 अक्तूबर को सिर्फ 286 फाइलें सही पाई गई। बाकी की फाइलें पुलिस ने रिजेक्ट कर दी। विरोध होने पर पुलिस ने फाइलों पर लगी ऑब्जेक्शन क्लियर करने को कहा। फाइलें रिजेक्ट होने से पटाखा व्यापारियों में भारी रोष रहा
After-Three-Days-Of-Turmoil-Allotment-Of-Firecracker-Shops-Is-Done-Firecracker-Market-Will-Be-Set-Up-From-Tomorrow