September 10, 2026 00:57:17
सेंट्रल Gst का बड़ा एक्शन, ब्लैक फ्राईडे लूट के बाद मनीराम बलवंत राय कॉस्मेटिक शोरूम पर छापामारी

सेंट्रल Gst का बड़ा एक्शन, ब्लैक फ्राईडे लूट के बाद मनीराम बलवंत राय कॉस्मेटिक शोरूम पर छापामारी

अरबों के लेन-देन में टैक्स चोरी की बड़ी आशंका

Dec2,2025 | Enews Team | Ludhiana

 डेस्क, लुधियाना।                                                 लुधियाना शहर के व्यापारिक गलियारों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेंट्रल जीएसटी (GST) विभाग की एक हाई-प्रोफाइल टीम ने सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कॉस्मेटिक स्टोर "मणि राम बलवंत राय" पर अचानक धावा बोल दिया। आपको बता दे एक दिन पहले ही इस स्टोर पर ब्लैक फ्राईडे के नाम से बड़ी सेल लगाई गई थी जिसमें रोजाना लोगों की लंबी लाइनें लग रही थीं। शहर में ब्यूटी और कॉस्मेटिक आइटम्स का एक बड़ा केंद्र माना जाता है जिसके चलते इस मेगा-रेड की खबर तेजी से फैली और स्थानीय बाजार में दहशत का माहौल बन गया। सुबह होते ही शुरू हुई इस गोपनीय कार्रवाई ने पूरे इलाके को छावनी जैसा बना दिया। सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने शोरूम का मुख्य परिसर, स्टोररूम और अकाउंट्स ऑफिस पूरी तरह से सील कर दिया। टीम कई घंटों तक अंदर बंद रही एक भी बाहरी व्यक्ति या मीडियाकर्मी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। अधिकारियों ने औपचारिक तौर पर कुछ भी बताने से इनकार किया लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई विशाल पैमाने पर कर चोरी की गोपनीय सूचना पर आधारित है। उन्होंने पुष्टि की कि जांच अभी प्राथमिक चरण में है लेकिन यह संकेत दिया कि यह मामला केवल कागजी अनियमितता से कहीं अधिक गंभीर हो सकता है। जीएसटी टीम ने विशेष रूप से ऐसे अवैध दस्तावेजों पर ध्यान केंद्रित किया। इनमें कच्ची पर्चियां, हाथों से लिखे बिल, ढीले दस्तावेज, और ऑफ-द-रिकॉर्ड सेल-पर्चेज रिकॉर्ड्स शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार "हमारा संदेह है कि यह शोरूम बिक्री का एक बड़ा हिस्सा 'बुक्स ऑफ अकाउंट्स' में दर्ज नहीं कर रहा था, जिससे सरकार को बड़े राजस्व का नुकसान हो रहा था। स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक बिक्री के आंकड़ों का मिलान एक बड़ी अनियमितता की ओर इशारा कर सकता है। कार्यवाही के दौरान, कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की गई। इसके अलावा बिलिंग मशीनों और कंप्यूटर सिस्टम से डिजिटल डाटा को भी जब्त किया गया है। विभागीय सूत्रों ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआती छानबीन है। जांच को कई चरणों में पूरा किया जाएगा और सबूत मिलने पर दस्तावेजों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और आगे कानूनी कार्रवाई टैक्स रिकवरी और जुर्माना की पूरी तैयारी है। फिलहाल, सेंट्रल जीएसटी की टीमें दुकान के भीतर मौजूद हैं और गहन जांच जारी है। इस हाई-प्रोफाइल रेड के बाद शहर के अन्य बड़े व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

Central-Gst-Takes-Major-Action-Raids-Maniram-Balwant-Rai-Cosmetic-Showroom-After-Black-Friday-Robbery



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026