ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जहां दोपहर में सरकारी आफिसों में 1 से 2 बजे या 1.30 बजे से 2 बजे तक लंच टाइम रहता है, वहीं लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दोपहर में ये लंच नहीं करते और अपने आफिस में बैठ पब्लिक की शिकायतें सुनते हैं। इतना ही नहीं पब्लिक की शिकायतों पर तुरंत अफसर एक्शन लें, इसके लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय कर देते हैं। ये वर्किंग स्टाइल है लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल का है। आज दोपहर 2 बजे पुलिस कमिश्नर आफिस में जब उनसे मुलाकात करने पहुंचे तो उनके आफिस में पब्लिक की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी, जो उनसे मिलने को अपनी अपनी टर्न का इंतजार कर रही थी। यहां आकर पता चला कि पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल दिन में लंच नहीं करते और इस टाइम में आफिस से उठकर घर भी नहीं जाते। आज जब उनसे मिलने का मौका मिला तो उन्होंने भी शहर के लिए अपने इरादे साफ कर दिए और कहा कि वे लुधियाना के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ई चालान और अब व्हीकल चोरी, स्नेचिंग और चोरी संबंधी शिकायतों की ई मेल के जरिए मात्र शिकायत भेजने पर ही एफआईआर की सुविधा एक बेहतर शुरुआत मात्र है। अग्रवाल ने कहा कि वे करना बहुत चाहते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत कहां से की जाए, ये सबसे बड़ी बात होती है। गौर हो कि लुधियाना में शहर के इन छह चौराहों में पुरानी कचहरी चौक, हीरो बैटरी चौक पखोवाल रोड, जगराओं ब्रिज के पास दुर्गा माता मंदिर चौक , नई कचहरी के सामने की रेड लाइट, ढोलेवाल चौक, माल रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने सामने की लाइट ऐसे चौराहे या रेड लाइट्स हैं, जहां जंप करते ही अब चालान आपके घर पहुंच जाएगा। -ई मेल के जरिए 24 घंटे में एफआईआर की सुविधा अगर आपका कोई व्हीकल या घर में चोरी हो जाए तो इसके लिए आपको केवल cp.ludhiana.police@punjab.gov.in पर एक मेल कर इस संबंधी जानकारी देनी होगी और इसके बाद मात्र 24 घंटे में आपकी एफआईआर मेल या व्हाॅटसएप के जरिए आपको मिल जाएगी। इस एफआईआर की सुविधा पब्लिक को घर में चोरी, सेंधमारी, व्हीकल चोरी या स्नेचिंंग के मामलों में दी गई है। इसके लिए आपको केवल अपना नाम, पिता का नाम, अपना एड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, घटना वाली जगह, तारीख और समय देना होगा। इसके अलावा अगर आपके पास चोरों की डिटेल या घटना संबंधी कोई जानकारी है तो वे भी आप अपनी मेल में दे सकते हैं।
Ludhiana CP Rakesh Agrawal