लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात एक एएसआई का दो हजार रुपए रिश्वत लेते का वीडियो वॉयरल हो गया। बताया जाता है कि ये वॉयरल वीडियो थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात एक एएसआई का है। बताया जाता है कि ये दो हजार रुपए की रिश्वत उसने एक एक्टिवा को छोड़ने के एवज में ली थी। इस पूरे मामले को अंजाम देने वाले युवक मनी खेड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके वार्ड नंबर 52 में बहुत से लड़के उक्त एएसआई की रिश्वतखोरी से बेहद तंग आए हुए थे। हर एक व्यक्ति जो किसी मामले में दरखस्त व एप्लिकेशन देने तक जब थाने जाता था उससे भी रिश्वत ले लेता था, जिसके चलते सभी तंग थे। मणि खेड़ा ने बताया कि इस एक्टिवा को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपए मांगे थे। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन ये वीडियो बेहद वॉयरल हो रहा है। इस मामले में एसीपी सेंट्रल आकर्षि जैन ने बताया कि ये मामला मेरे नोटिस में आया है और इसकी इंक्वायरी करवाई जा रही है।
Video-Of-Asi-Taking-Two-Thousand-Rupees-Goes-Viral-Bribe-Taken-In-Lieu-Of-Releasing-Activa-Investigation-Underway