September 14, 2026 13:07:26
पंजाब कांग्रेस में बढ़ा आपसी विवाद, सांसद घुबाया ने वडिंग को इस्तीफा देने को कहा, चन्नी के खिलाफ हाईक

पंजाब कांग्रेस में बढ़ा आपसी विवाद, सांसद घुबाया ने वडिंग को इस्तीफा देने को कहा, चन्नी के खिलाफ हाईकमान को शिकायत

Jul30,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में करीब 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थम नहीं रही है। फिरोजुपर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि राजा वड़िंग सही काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के लोग वड़िंग से नाराज हैं। उनका कहना है कि राजा वड़िंग ने कहा कि नए लोगों को टिकट देना है। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नहीं कहा। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह वैद का कहना है कि घुबाया अपने पद से इस्तीफा दे दें। प्रधान का इस्तीफा मांगना अनुशासनहीनता है। वहीं, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर कल दिल्ली में एक सीक्रेट मीटिंग हुई। जिसमें प्रधान राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा मौजूद थे। यह मीटिंग कांग्रेस हाईकमान के कलह खत्म करने के लिए नियुक्त किए डिजाइनबॉक्स्ड कंपनी के नरेश अरोड़ा ने कराई थी। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में राजा वड़िंग ने दोटूक कह दिया कि मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं लेकिन सब मेरे साथ हाईकमान के पास चलो। इस पर चन्नी ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से कोई एतराज नहीं है। यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पंजाब में लोगों की राय और पार्टी के फ्यूचर का है।

राजा वड़िंग ने इस्तीफे की बात नकारी

वहीं राजा वड़िंग ने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि कहा- "हर बूथ कांग्रेस मजबूत" अभियान के तहत पहले से जिला-वार दौरे तय हैं। 9 दिनों में 18 जिलों का दौरा, कार्यकर्ताओं व जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि AAP की आईटी सेल झूठी सुर्खियां फैलाकर भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि "सूत्रों" के बजाय आधिकारिक कार्यक्रम और तथ्यों के आधार पर खबरें प्रकाशित करें। वहीं फरीदकोट में पार्टीलाइन से हटकर धरना देने और जिला प्रधान को न बुलाने के विरोध में चन्नी के खिलाफ हाईकमान को शिकायत की गई है। फरीदकोट कांग्रेस के जिला प्रधान बब्बू बराड़ ने का कहना है कि उन्हें इस बारे में बताया ही नहीं गया। उनका कार्यक्रम 31 जुलाई को होना था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजा वडिंग को भी बताया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बाहर बात न करें। पार्टी की बदनामी होगी। बब्बू बराड़ ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में भूपेश बघेल को भी शिकायत दी है।

Internal-Rift-Within-Punjab-Congress-Deepens-Mp-Ghubaya-Asks-Warring-To-Resign-Complaint-Lodged-With-The-High-Command-Against-Channi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं