September 10, 2026 04:48:31
बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़ने लगे आप नेता, चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोके, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ल

बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़ने लगे आप नेता, चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोके, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ लिए हिरासत में

Oct30,2024 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में धान की लिफ्टिंग के मुद्दे पर राजनीति गरमा हुई है। राज्य और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही है। आप नेता व समर्थक सेक्टर-37 स्थित बत्रा थिएटर के पास बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे है। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने आगे बैरिकेड लगाए हुए। साथ ही उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस ने बसे मंगवा ली हैं। साथ ही आप नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कैबिनेट मंहरभजन सिंह ईटीओ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

केंद्र अपना फर्ज निभाएं, वरना दिल्ली जाने से नहीं रुकेंगे

इस मौके कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि हम केंद्र को चेतावनी देते है कि धान की जल्दी लिफ्टिंग जाए, वरना उन्हें प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा। मंत्री लाल चंद भुल्लर ने कहा कि हमें किसानों के लिए अपनी जान भी देनी पड़ेगी तो पीछे नहीं हटेंगे। आज यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर दिल्ली में प्रदर्शन करना पड़ तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि अगर किसान ही परेशान रहेगा तो हमारे मंत्री बनने का फायदा नहीं । अगर सेंटर पैसे भेजने की बात कर रहा है तो उसने अपना फर्ज निभाया है। कोई पंजाब सरकार पर अहसान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी में साफ है कि नई फसल आने से पहले पुरानी फसल उठाई जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

15 पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुआ ध्यान

आप नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार शुरू से ही धान उठान के मुद्दे पर गंभीर रही है। सांसद मलविंदर सिंह कंग का कहना है कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग एफसीआई और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने 9 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सबसे पहले 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को पत्र लिखे। जून में दो बार 14 और 27 को पत्र लिखे। 03 सितंबर को भी पत्र लिखे। कुल मिलाकर पंद्रह पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके अलावा सीएम दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।

Aap-Leaders-Started-Moving-Towards-Bjp-Office-Chandigarh-Police-Stopped-Them-By-Putting-Barricades-Minister-Harbhajan-Singh-Detained-For-Eto



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026