September 11, 2026 01:41:25
गुरु नानक स्टेडियम में एथलीट की मौत, फोन पर दोस्त से बात करते हुए अचानक गिरा

गुरु नानक स्टेडियम में एथलीट की मौत, फोन पर दोस्त से बात करते हुए अचानक गिरा

Nov6,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब।  गुरु नानक स्टेडियम में एक एथलीट की अचानक मौत हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जालंधर के 54 वर्षीय अनुभवी एथलीट वरिंदर सिंह खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने आए थे। एथलीट वरिंदर अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे। फोन जेब में डालते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वह नीचे गिर पड़े। जब तक आसपास मौजूद खिलाड़ी उन्हें संभालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को लुधियाना समेत पंजाब के पांच जिलों में प्रतियोगिता शुरू हुई और इसमें एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे इवेंट शामिल हैं। जिसमें युवा और अनुभवी दोनों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और यह 9 नवंबर तक जारी रहेंगे। ये इवेंट गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल गिल और जस्सोवाल स्थित हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं।

लंबी कूद का खिलाड़ी था वरिंदर

जालांधर से लुधियाना आए वरिंदर ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपना गेम पूरा कर लिया था, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम 5:30 बजे अचानक अटैक के कारण मैदान पर गिर पड़े। एथलिट कोच संजीव शर्मा ने कहा कि वह उस समय मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर जब दूसरे प्रतिभागियों को देख रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और उनकी तुरंत मौत हो गई। पास में ही एक मेडिकल टीम मौजूद थी, जिसने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Athlete-Dies-In-Guru-Nanak-Stadium-Suddenly-Collapses-While-Talking-To-Friend-On-Phone

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं