September 11, 2026 00:05:21
जूता कारोबारी पर फायरिंग मामले में ज़ख़्मी लड़की की निकली किडनी, फसी हुई थी गोली, हमले में ज़ख़्मी ब

जूता कारोबारी पर फायरिंग मामले में ज़ख़्मी लड़की की निकली किडनी, फसी हुई थी गोली, हमले में ज़ख़्मी बदमाश घुमते रहे इधर उधर, इलाज ना होने पर सिविल पहुँचे

Nov9,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| बीती रात खुड्डा मोहल्ला में जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल की दुकानों पर बाइक सवार 4 से 5 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने प्रिंकल की जूतों की दुकान में घुस कर उसे गोलियां मारी। प्रिंकल ने भी क्रॉस फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर रिषभ बेनिपाल उर्फ नानू सुशील जट्ट के भी गोलियां लगी है। हमले में प्रिंकल के 4 गोलियां कंधे और छाती पर लगी है। जिसे फोर्टिस अस्पताल दाखिल करवाया है। वारदात के करीब 7 घंटे बाद रिषभ बेनीपाल और सुशील जट्ट को CIA की टीम ने दबोच लिया है। सूत्रों मुताबिक गोलियां लगने के बाद रिषभ और सुशील दोनों उपचार के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। बताया जा रहा है कि नवजीत कौर की किडनी में गोली लगने के कारण उसकी किडनी निकल दी गई है।

रिषभ के 3 तो सुशील के लगी 4 गोलियां

रिषभ को 3 गोलियां लगी और सुशील जट्ट के 4 गोलियां लगी है। कई घंटे बदमाश पुलिस के साथ आंख मचोली करते रहे। लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो दोनों बदमाश खुद ही सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आ गए। वहीं मौके पर CIA की टीम ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। रिषभ और सुशील दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बिगड़ती हालत देख तुरंत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे DMC अस्पताल रेफर कर दिया। DMC अस्पताल में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस और CIA स्टाफ की टीमें तैनात है। रिषभ और सुशील की हालत बेहद गंभीर है। उधर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू, हनी सेठी,हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह, सुखविंदरपाल सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला नवजोत की पीठ पर लगी 2 गोलियां

उधर, प्रिंकल की महिला मित्र नवजीत की पीठ पर 2 गोलियां लगी है। नवजोत की रीढ़ की हड्डी के रास्ते गोली किडनी में जा घुसी। प्रिंकल और उसकी दोस्त को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रिंकल की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन महिला नवजीत कौर की हालत चिंताजनक है। दो गोलियां पीठ के जरिए लगने के कारण वह बेसुध हालत में है।

नवजीत की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को लगी गोलियों में से एक गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में से होते हुए किडनी में जा लगी है, जिससे उसका खून भारी मात्रा में बह गया। जिसे देर रात को वैंटिलेटर पर रखा गया।

Kidney-Of-The-Girl-Injured-In-The-Firing-On-The-Shoe-Businessman-Was-Removed-Bullet-Was-Stuck-The-Criminals-Injured-In-The-Attack-Kept-Roaming-Here-And-There-Went-To-Civil-When-Treatment-Was-Not-Available



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं