September 11, 2026 08:22:27
पंजाब उप चुनाव में जेल से गैंगस्टर द्वारा वोटरों को धमकाने का मामला गर्माया, डीसी ने निर्वाचन आयोग क

पंजाब उप चुनाव में जेल से गैंगस्टर द्वारा वोटरों को धमकाने का मामला गर्माया, डीसी ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट

Nov10,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के बीच सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारत चुनाव आयोग और गृह मंत्रालय से शिकायत की थी कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से वोटरों को वीडियो कॉल कर आम आदमी पार्टी के हक खड़ा होने का दबाव बनाया जा रहा है। जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया खुलेआम मतदाताओं को धमकी दे रहा है और गैंगस्टर की मां सक्रिय रूप से ऐसा कर रही है। सांसद रंधावा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारी गुरदासपुर से जांच रिपोर्ट तलब की है । इसी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और हरियाणा की कुरूक्षेत्र जेल के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर इस पहलू पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

गैंगस्टर की मां पर वीडियो कॉल कराने का आरोप

बता दें कि, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी शिकायत में बताया था कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर इलाके के कई घरों में जाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा के पक्ष में वोट डालने के लिए कह रही थी। वह हरियाणा की कुरूक्षेत्र जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया से वीडियो कॉल कर मतदाताओं से बातचीत कराती हैं। इस मामले को लेकर जब जिला निर्वाचन अधिकारी उमा शंकर गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की शिकायत के बाद उक्त मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान जग्गू भगवानपुरिया द्वारा लोगों को फोन करने संबंधी कोई तथ्य सामने नहीं आया है।

In-Punjab-By-Elections-The-Matter-Of-Gangster-Threatening-Voters-From-Jail-Became-Heated-Dc-Sent-Report-To-Election-Commission



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं