September 10, 2026 06:30:09
सुखजिंदर रंधावा का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, कहा- मेरे बारे में जो कहा, उसके लिए लिखित माफी मांगें,

सुखजिंदर रंधावा का अरविंद केजरीवाल को नोटिस, कहा- मेरे बारे में जो कहा, उसके लिए लिखित माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी

Nov10,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस 9 नवंबर 2024 को डेरा बाबा नानक में उप चुनावों को लेकर आयोजित AAP की एक राजनीतिक रैली के दौरान केजरीवाल द्वारा कथित रूप से दिए गए अपमानजनक और मानहानिपूर्ण बयानों के खिलाफ जारी किया गया है। रंधावा के वकील गुरमुख सिंह रंधावा के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में केजरीवाल से बिना शर्त लिखित माफी की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मानहानिपूर्ण बयान से छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

सुखजिंदर सिंह रंधावा के वकील द्वारा जारी किए गए कानूनी नोटिस में दावा किया गया है कि केजरीवाल ने रैली में रंधावा को "भ्रष्ट" और "बेईमान" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। नोटिस में कहा गया है कि इन बयानों से न केवल रंधावा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनके परिवार और समर्थकों के साथ-साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

वकील ने नोटिस में कहा कि रंधावा का राजनीतिक करियर साफ-सुथरा रहा है और उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। रंधावा अपने समुदाय और राज्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं, और केजरीवाल के बयानों ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

नोटिस में तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं:

1.    बिना शर्त लिखित माफी: अरविंद केजरीवाल से बिना शर्त लिखित माफी की मांग की गई है, जिसमें वह अपने बयानों को वापस लें और सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करें।

2.    सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में सार्वजनिक माफी: नोटिस में केजरीवाल से मांग की गई है कि वह सोशल मीडिया और प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से माफी मांगें और इस माफी को सार्वजनिक रूप से जारी करें ताकि उनकी छवि को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

3.    भविष्य में अपमानजनक बयानों से परहेज: रंधावा ने यह भी मांग की है कि केजरीवाल भविष्य में कोई भी अपमानजनक और मानहानिपूर्ण बयान देने से परहेज करें।

Sukhjinder-Randhawas-Notice-To-Arvind-Kejriwal-Says-Apologize-In-Writing-For-What-You-Said-About-Me-Otherwise-Legal-Action-Will-Be-Taken



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं