September 10, 2026 02:51:45
मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग पर Ec का एक्शन:नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब, आचार संहिता उल्लंघन

मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग पर Ec का एक्शन:नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nov12,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग के पति कांग्रेस के प्रदेश प्रधान एंव सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। दोनों पर चुनावी आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप है। दोनों नेताओं को 24 घंटे में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। भाजपा नेता मनप्रीत बादल कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान वह वहां पर मौजूद लोगों को केंद्र सरकार में नौकरी दिलाने की बात कहीं थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब रोडवेज का जीएम उन्हें जानता है। वहीं, रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। कुछ दिन रेलवे मंत्री गिद्दड़बाहा में रहेंगे।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी। हालांकि मनप्रीत बादल ने बाद में कहा था कि वह युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए सी पाइंट सेंटर की बात कर रहे थे। जहां पर युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

राजा वड़िंग पर लगे थे यह आरोप

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर मस्जिद में जाकर चुनाव प्रचार करने का आरोप है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से हुई थी। राजा वड़िंग ने खुद इस संबंधी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। भाजपा ने इस मामले को उठाया था। भाजपा नेताओं का आरोप था कि उन्होंने वहां पर जाकर चुनाव प्रचार किया। लाेगाें को उनके पक्ष में मतदान के लिए कहा। बाद में पोस्ट पर लिखी जानकारी बदल दी गई थी।

Ec-Action-On-Manpreet-Badal-And-Raja-Warring-Notice-Issued-And-Reply-Sought-Within-24-Hours-Allegations-Of-Code-Of-Conduct-Violation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026