September 10, 2026 03:27:04
सीएम मान संगरूर में पंचों को दिलाएंगे शपथ, 19 नवंबर को जिला स्तर पर होंगे समागम, विधानसभा स्पीकर समे

सीएम मान संगरूर में पंचों को दिलाएंगे शपथ, 19 नवंबर को जिला स्तर पर होंगे समागम, विधानसभा स्पीकर समेत 18 मंत्री करेंगे शिरकत

Nov14,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में नए चुने सरपंचों के बाद अब 19 नवंबर को पंचों का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तर पर समागम होंगे। सीएम भगवंत मान और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां समेत 18 मंत्री पंचों को शपथ दिलाएंगे। सरकार की तरफ से इस संबंधी सूची जारी कर दी है। हालांकि होशियारपुर, बरनाला, मुक्तसर और गुरदासपुर के पंचों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। क्योंकि इन जिलों की चार सीटों पर 20 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

इन जिलों में जाएंगे मंत्री और विधायक

सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां फरीदकोट, डिप्टी विधानसभा स्पीकर जय किशन रोड एसबीएस नगर, हरपाल सिंह चीमा सुबह बठिंडा और शाम को मानसा, अमन अरोड़ा मोगा, बलजीत कौर फाजिल्का, कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर, बलबीर सिंह पटियाला, लाच चंद कटारूचक पठानकोट, लालजीत भुल्लर तरनतारन, हरजोत बैंस रूपनगर, हरभजन सिंह मोहाली, गुरमीत सिंह फिरोजपुर, रवजोत सिंह कपूरथला, वरिंदर कुमार गोयल मालेरकोटला, हरदीप सिंह मुंडिया लुधियाना और तरुनप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब में पंचों को शपथ दिलाएंगे।

जिला स्तर पर होंगे समागम

इन समागमों को करवाने की जिम्मेदारी डीसी निभाएंगे। इन समागमों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश में कुल 83 हजार पंच चुने गए हैं। इससे पहले सरपंचों का शपथ समारोह लुधियाना में हुआ था। इसमें करीब 11 हजार सरपंच अपने परिवार सहित शामिल हुए थे। लेकिन पंचों की संख्या ज्यादा है।

ऐसे में इतने लोगों के लिए एक साथ इंतजाम करना उचित नहीं है। दूसरा 20 नवंबर को 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला में उप चुनाव में भी है। ऐसे में यह प्रोग्राम अब जिला स्तर पर होंगे।

Cm-Mann-Will-Administer-Oath-To-The-Panches-In-Sangrur-District-Level-Meetings-Will-Be-Held-On-November-19-18-Ministers-Including-The-Assembly-Speaker-Will-Participate



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026