पंजाब। पंजाब के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी एयर इंडिया (AI) एक्सप्रेस की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में शनिवार रात हंगामा हो गया। दरअसल, फ्लाइट IX-191 को रात 12 बजे कैंसिल कर दिया गया। इस फ्लाइट में तकरीबन 6 घंटे तक पैसेंजर बैठ टेकऑफ का इंतजार कर रहे थे। कैंसिल होने की सूचना मिलने के बाद पैसेंजर्स भड़क गए। एयरलाइंस के पास माफी मांगने के सिवा कोई जवाब नहीं था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-191 को शनिवार शाम तकरीबन 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से टेकऑफ करना था। पैसेंजर्स सही समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और चैक-इन भी कर लिया। तकरीबन 1 घंटे पहले शाम 6 बजे के करीब पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठा दिया गया, ताकि विमान सही समय पर उड़ सके। लेकिन विमान उड़ा ही नहीं।
मिलान कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फ्लाइट में कोई पानी पिलाने के लिए भी नहीं था। तीन घंटे के बाद पैसेंजर्स का सब्र टूटने लगा। 9 बजे पैसेंजर्स ने फ्लाइट के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया था। लेकिन एयरलाइंस का कहना था कि जल्द ही फ्लाइट उड़ने वाली है। इतना ही नहीं, फ्लाइट में क्रू का समय पूरा होने पर उन्हें रिप्लेस भी कर दिया गया। लेकिन पैसेंजर्स को सही जानकारी नहीं दी गई।
रात 12 बजे फ्लाइट कैंसिल करने की दी सूचना
तनवीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट में तकरीबन 184 पैसेंजर्स थे। फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी। रात 11 बजे सभी पैसेंजर्स ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट पैसेंजर्स ने स्टाफ को सही सही जानकारी देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया गया।
तकरीबन 6 घंटे प्लेन में बैठने के बाद जानकारी दी गई कि आज फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। ये फ्लाइट कैंसिल क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी तक एयरलाइंस ने सांझा नहीं की है। वहीं, पैंसजर्स ने एयरलाइंस पर जमकर भड़ास निकाली कि अगर फ्लाइट कैंसिल ही करनी थी तो इतना समय प्लेन में क्यों बैठाया गया।
Ruckus-At-Amritsar-Airport-Passenger-Made-To-Wait-For-6-Hours-In-Ai-Express-Dubai-Flight-Cancelled-At-12-Midnight