लुधियाना। लुधियाना में मांगों को लेकर आंगनवाड़ी आशा वर्करों ने रवनीत बिट्टू खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा दफ्तर पर धरना लगाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। आशा वर्कर यूनियन की नेता हरपाल कौर व मनजीत कौर ने कहा कि उनकी मांगों को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है। कई बार वह रवनीत बिट्टू से अपील कर चुकी हैं। लेकिन कोई हल नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते उन्हें आज धरना लगाने पर विवश होना पड़ा है। आंगनवाड़ी आशा वर्करों ने कहा कि उन्हें दर्जा चार व दर्जा तीन मुलाजिम में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिस कारण वर्करों में रोष बना हुआ है। इस के चलते वह कई बार रवनीत बिट्टू से मिल चुकी हैं। उन्होंने उनकी मांगों को सांसद रहते सदन में भी उठाने का वादा किया था। जोकि पुरा नहीं किया। आंगनवाड़ी आशा वर्करों ने कहा कि अगत हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया जो आगे तीखा संघर्ष किया जाएगा।
Anganwadi-Workers-Surrounded-Bjp-Office-In-Ludhiana-Protesting-Against-Ignoring-Their-Demands