September 10, 2026 01:34:45
पंजाब-चंडीगढ़ में प्रदूषण सामान्य से 4 गुना ज्यादा:स्मॉग अलर्ट नहीं, धूप खिलेगी; पराली जलाने के मामल

पंजाब-चंडीगढ़ में प्रदूषण सामान्य से 4 गुना ज्यादा:स्मॉग अलर्ट नहीं, धूप खिलेगी; पराली जलाने के मामले 10 हजार के पार

Nov21,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। चंडीगढ़ समेत पंजाब में धुआं लोगों का दम घोंट रहा है। चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब के 5 जिले ऐसे हैं जहां प्रदूषण का स्तर अभी भी सामान्य से 4 गुना ज्यादा है। दिल्ली और हरियाणा के कई स्कूलों को ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन पंजाब में अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, पंजाब में आज स्मॉग का कोई अलर्ट नहीं है और तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को स्थिति फिर से खराब होगी। इधर, पंजाब के 7 जिलों में स्मॉग को लेकर अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक पूरे जीटी रोड बेल्ट अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवां शहर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड

पंजाब और चंडीगढ़ में आज धूप खिलेगी और तापमान सामान्य रहेगा। लेकिन आने वाले दो दिनों में कोहरे का असर फिर देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते कुछ जिलों में तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में चंडीगढ़ समेत प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Pollution-In-Punjab-Chandigarh-Is-4-Times-More-Than-Normal-No-Smog-Alert-Sun-Will-Shine-Cases-Of-Stubble-Burning-Cross-10-Thousand

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026