पंजाब। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा यहां के नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दृष्टिहीनों के सहायकों को भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस मौके पर डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार दिव्यांगों और अन्य कमजोर वर्गों की प्रगति और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और दिव्यांगों की सुविधा के लिए सरकार जहां बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है, वहीं उन्हें रोजगार भी दिया जा रहा है। सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरियों में उनका उचित कोटा हर हाल में लागू किया जाएगा।
दिव्यांग कोटे में होगी मेटों की नियुक्ति
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मनरेगा में दिव्यांगों के कोटे के अनुसार मेटों की भी नियुक्ति करेगी। पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष रोजगार कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है, हम सभी में कुछ न कुछ कमियां होती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही दृष्टिहीनों के सहायकों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा के संबंध में एक अधिसूचना जारी करेगी।
Helper-Of-Visually-Impaired-In-Punjab-Will-Get-The-Benefit-Of-Free-Travel-In-Roadways-And-Prtc-Buses-Cabinet-Minister-Said-Notification-Will-Be-Issued-Soon