पंजाब। पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 दिसंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान मेंगिरावट जारी रहेगी। बीते दिन भी पंजाब के तापमान में 0.3 और चंडीगढ़ में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि पंजाब के7 शहर ऐसे थे, जिसका तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र केअनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूनगर और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी है। यहां तापमान 2 से 8 डिग्रीतक गिरने का अनुमान है। लुधियाना- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। धूप खिलेगी। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गिरेगा तापमान
पंजाब से सटे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों परबर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ही पंजाब में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, अपने वाले एक सप्ताह तक बारिश केअसार नहीं बन रहे हैं। जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है।
पंजाब में 84- चंडीगढ़ में 91 फीसदी कम बारिश
दिसंबर महीना भी पंजाब के लिए शुष्क बना हुआ है। पंजाब में 84 फीसदी और चंडीगढ़ में 91 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।जालंधर, एसबीएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर के अलावा किसी भी शहर में बारिश नहीं हुई है। वहीं, दिसंबर के पहले 11 दिनों में चंडीगढ़ में सामान्यत: 5.1 डिग्री बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक यहां 0.4 एमएम बारिश रिपोर्ट हुई है, जो सामान्य से 91 फीसदी कम है।
Cold-Wave-Alert-In-Punjab-Chandigarh-Temperature-Expected-To-Fall-By-8-Degrees-In-17-Districts-Effect-Of-Western-Disturbance-Will-Be-Visible