पंजाब। चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का मामला अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।सेक्टर-23 निवासी रणजीत सिंह की तरफ से याचिका दायर की गई है। याचिका में कॉन्सर्ट पर रोक लगाने की मांग की गई है। मुख्यन्यायाधीश पर आधारित खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगा। याचिका में चंडीगढ़ प्रशासन, डीजीपी, नगर निगम, इंवेंट कंपनी कोप्रतिवादी बनाया गया है। दिजलीज का इस समय दिल-लुमिनाटी टूर चल रहा है। शो के लिए दिलजीत कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गएहै। हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि शो के लिए योजनाबद्व यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य सार्वजिनक उपायकरने की मांग की गई है। उन्होंने याचिका में कहा है जब तक इन चिंताओं को दूर करने के लिए पर्याप्त उपाय लागू नहीं किए जाते हैं, तबतक आयोजकों को चंडीगढ़ में शो करने की अनुमति न दी जाए। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने शो को अनुमति देने से पहले कई इंतजामकिए गए हैं। एक स्पेशल कमेटी बनाई गई है। जो कि सारी चीजों को नजर रख है।
शो के 1200 मुलाजिम रहेंगे तैनात
दिलजीत के शो के लिए चंडीगढ़ में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहेगा। पता चला है कि छह डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर समेत 1200 पुलिसजवान तैनात किए जाएंगे। जो कि ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य चीजों पर नजर रखेंगे। आज ही चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से लाेगों कीसुविधा के लिए ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया जाएगा। ताकि कल शो की वजह से लोगों को दिक्कत न आए। क्योंकि इस एरिया मेंमार्केट, कई इंस्टीटयूट और पेट्रोल पंप है। इसके अलावा शो करवाने वाली कंपनी द्वारा अपने कैमरे लगाने से लेकर अन्य इंतजाम किएजाएंगे । कॉन्सर्ट की जगह पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
Diljits-Show-Case-Reached-High-Court-Demand-To-Ban-The-Concert-Made-Dgp-And-Company-A-Party