September 10, 2026 07:14:07
पंजाब निगम चुनावों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, पुलिसकर्मियों पर 15 मिनट में Fir दर्ज करने के आदेश, पटियाल

पंजाब निगम चुनावों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, पुलिसकर्मियों पर 15 मिनट में Fir दर्ज करने के आदेश, पटियाला में उम्मीदवार की नामांकन फाइल छीनने का मामला

Dec20,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पटियाला में नगर निगम चुनाव के नामांकन के दौरान महिला से नामांकन फाइल छीनने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। अदालत ने जिन 4 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में यह घटना हुई थी। उन पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 4 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ बाइनेम केस दर्ज किया जाएगा। अदालत ने पुलिस को 5 बजे तक का समय दिया है। इसके बाद दोबारा अदालत में सुनवाई होगी। फिर नगर निगम चुनाव को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे चली अदालत में सुनवाई

जानकारी के मुताबिक लगातार 2 दिन से पटियाला नगर निगम को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस दौरान जैसे ही अदालत में याची ने कुछ वीडियो दिखाए तो सामने आया है कि एक महिला से पुलिस की मौजूदगी में नामांकन पत्र छीनकर कुछ लोग फरार हो जाते हैं। इस पर अदालत ने सख्ती दिखाई। साथ ही कहा कि इन चारों पुलिस कर्मियों पर 15 मिनट में केस दर्ज किया जाए। हालांकि पंजाब के सरकारी वकील ने कहा कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। इसके बाद 5 बजे तक समय दिया है। अदालत ने कहा सारे आरओ से वीडियो मंगवाए जाए। ताकि इस मामले की पड़ताल की जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह केसों में ढील नहीं बरती जा सकती है।

राजनीति से प्रेरित है मामला

यह सारा मामला 12 दिसंबर का है। उस दिन नगर निगम के नामांकन की आखिरी तारीख थी। ऐसे में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। नामांकन के लिए एक गेट से ही एंट्री थी। इस दौरान कुछ लोग आए, जो लाइनों में लगे लोगों से फाइलें छीनकर फरार हो गए थे। बीजेपी और कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने इस मामले में पंजाब के गवर्नर और निर्वाचन आयोग को शिकायत दी थी। उस समय आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है।

High-Court-Strict-Regarding-Punjab-Corporation-Elections-Orders-To-Register-Fir-Against-Policemen-Within-15-Minutes-Case-Of-Snatching-Of-Candidates-Nomination-File-In-Patiala



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं