September 11, 2026 07:37:23
लुधियाना उद्योगपति राजेंदर गुप्ता बने पर्सन ऑफ द ईयर, अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन में मिली जगह

लुधियाना उद्योगपति राजेंदर गुप्ता बने पर्सन ऑफ द ईयर, अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन में मिली जगह

Dec23,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के मशहूर टेक्सटाइल ग्रुप ट्राइडेंट के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता व ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया है। टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर 2024 डोनाल्ड ट्रम्प हैं। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्रम्प को "विशाल पैमाने पर वापसी करने" और संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक माहौल बदलने के लिए स्वीकार किया गया। ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है। कंपनी ने न केवल खुद को दुनिया की सबसे बड़ी टेरी टॉवल निर्माता के रूप में स्थापित किया बल्कि सस्टेनेबल और सामाजिक रूप से जागरूक औद्योगीकरण का एक मॉडल भी बन गई है। हाल ही में, राजिंदर गुप्ता ने सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मध्य प्रदेश में 3 हजार करोड़ रुपए के नए निवेश की भी घोषणा की हैं।

122 देश में ट्राईडेंट का है बोलबाला

ट्राईडेंट कंपनी का 122 देशों में बोलबाला है। पंजाब के लुधियाना, बरनाला, धौला के अलावा मध्य प्रदेश के बुदनी में कंपनी के प्लाट हैं, जहां हजारों लोग काम कर रहे हैं। ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी के चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।

Ludhiana-Industrialist-Rajender-Gupta-Became-Person-Of-The-Year-Got-A-Place-In-The-International-Time-Magazine

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं