लुधियाना। किसान संगठनों की तरफ से सोमवार को पंजाब बंद की कॉल का लुधियाना में काफी हद तक असर देखने को मिला। लेकिन व्यापारियों द्वारा पंजाब बंद का विरोध किया। जिसके चलते कई बाजार खुले दिखे। लेकिन बाजारों में ग्राहक नहीं पहुंचे। बता दें कि किसानों द्वारा सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मुकम्मल बंद का ऐलान किया गया था। लुधियाना की बात करें तो यहां सड़कों पर भी वाहन चालक कम दिखे और बाजारों में भी ग्राहक नहीं थे। लेकिन अंदरी इलाकों में जरुर पहले जैसे कारोबार चल रहे थे और लोग काम कर रहे थे। वहीं शहर में शराब के ठेके भी खुले थे। हालांकि किसानों द्वारा कई बाजारों में जाकर दुकानें भी बंद करवाई। शहर के घुमार मंडी, चौडा बाजार, माडल टाऊन, बस स्टैंड रोड, हैबोवाल मार्केट में सुबह से दुकानें खुलनी शुरू हो थी। लेकिन फिर कई दुकानदारों ने किसानों की अपील के बाद दुकानें बंद की।
चौड़ा बाजार में हुई बहसबाजी
जानकारी के अनुसार चौड़ा बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकानें खोली गई थी। किसान जत्थेबंदियां दुकानें बंद करवाने पहुंची। जिन्होंने दुकानें बंद करने की अपील की। लेकिन 5-6 दुकानदारों ने इसका विरोध किया और कहा कि उनके पास ग्राहक न होने के कारण कारोबार में मंदी है। इस दौरान दुकानदारों और किसानों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। जिसकी वीडियो भी सामने आई है।
शहर के एंट्री प्वाइंट्स पूरी तरह रहे बंद
वहीं शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर किसानों द्वारा धरने लगाकर पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। जिसके चलते किसी भी वाहन चालक को शहर में आने जाने की परमिशन नहीं थी। वहीं शादी वाली कार, एयरपोर्ट यात्री, एम्बुलेंस व मरीज को जाने की इजाजत थी। वहीं दुगरी नहर पुल भी पूरी तरह से ब्लॉक रखा गया।
Little-Effect-Of-Punjab-Bandh-Was-Visible-In-Ludhiana-Many-Markets-Opened-But-Customers-Did-Not-Reach-Entry-Points-Were-Completely-Blocked