September 10, 2026 00:03:40
दिलजीत के शो से पंजाब सरकार की करोड़ों में कमाई, 25 करोड़ रुपए के टिकट बिकने की उम्मीद, चंडीगढ़ में सरत

दिलजीत के शो से पंजाब सरकार की करोड़ों में कमाई, 25 करोड़ रुपए के टिकट बिकने की उम्मीद, चंडीगढ़ में सरताज का भी प्रोग्राम

Dec31,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में नए साल के जश्न में होने वाले सिंगरों के बड़े प्रोग्रामों से जहां लोगों का मनोरंजन होगा। वहीं, पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में मिलने की उम्मीद है। लुधियाना में दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर का आज आखिरी शो है। इस शो से सरकार को टैक्स के रूप में 4.50 करोड़ रुपए इनकम होने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो करीब 25 करोड़ रुपए के टिकटों की बिक्री (जीएसटी समेत) होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार को अनुमान है कि इस शो का लोगों में काफी क्रेज हैं। पंजाब ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोग दिलजीत के शो में पहुंचेंगे। 50 हजार के करीब टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं। लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी (PAU) के फुटबाल स्टेडियम में शो है। शो के लिए दिलजीत की तरफ से 26.50 लाख रुपए प्रशासन को मिलेंगे। इसमें से 3.15 लाख रुपए टैक्स के रूप में सरकार को मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य शहरों में आज सिंगरों के प्रोग्राम हैं। 

चंडीगढ़ में शो से पहले सीएम से मिले थे

दिलजीत इससे पहले भारत के कई स्टेट में अपने शो कर चुके हैं। 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुआ शो भी काफी चर्चा में रहा था। इस शो को इंडिया में उनका आखिरी शो माना जा रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने लुधियाना शो की घोषणा की थी। दिल लुमिनाटी टूर के दौरान उनका पंजाब में यह पहला शो है। यह उनका अपना शहर माना जाता है। हालांकि चंडीगढ़ शो से पहले उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर मुलाकात की थी। इससे पहले हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, और गुवाहाटी में उनके शो हुए थे।

Punjab-Government-Earned-Crores-From-Diljits-Show-Expected-To-Sell-Tickets-Worth-Rs-25-Crore-Sartaj-Program-Also-In-Chandigarh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026