September 10, 2026 01:23:19
Ppcb ने इंडस्ट्री के लिए शुरू की चैटबॉट सर्विस:39 तरह के सवालों के डॉक्यूमेंट सहित मिलेंगे जवाब, हेल

Ppcb ने इंडस्ट्री के लिए शुरू की चैटबॉट सर्विस:39 तरह के सवालों के डॉक्यूमेंट सहित मिलेंगे जवाब, हेल्पलाइन भी सातों दिन चलेगी

Jan3,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PPCB) से जुड़े इंडस्ट्री के काम अब पहल के आधार पर होंगे। PPCB ने इंडस्ट्री से जुड़ी दिक्कतों के निपटारे के लिए हफ्ते के सातों दिन चलने वाली हेल्पलाइन, वेबसाइट और चैटबॉट सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही पटियाला स्थित हेड आफिस में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इसके लिए एक उचित स्टाफ नियुक्त किया गया है। इससे सरकार को दो फायदे होंगे। एक तो उद्योगपितयों का झुकाव सरकार की तरफ बढ़ेगा। दूसरी तरफ पंजाब में जो लोग निवेश करना चाहते हैं, वह भी राज्य की तरफ आकर्षित होंगे।


हेल्पलाइन नौ से पांच बजे तक चलेगी

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन के लिए लोगों को 9914498898 पर कॉल करनी होगी। यहां पर उनकी कॉल्स रोजाना सुबह नौ बजे से पांच बजे तक सुनी जाएंगी। इसके साथ ही विभाग की वेबसाइट https://ppcb.punjab.gov.in/en पर जाना होगा। जहां पर आपके सवालों के जवाब मिल पाएंगे। इस चैटबॉट सेवा में 39 तरह की सेवाएं शामिल की गईं हैं। इसमें इंडस्ट्री स्थापित करने, एनओसी लेने, इंडस्ट्री के अलग-अलग जोन समेत सारे सवालों के जवाब मिलेंगे है। इसके अलावा एक क्लिक करते ही आपके सामने सरकार की नोटिफिकेशन की कॉपियां तक आ जाएंगी। इसके बाद आसानी से अपनी दिक्कतें दूर कर पाएंगे।


ऐसे बनाई थी सरकार ने यह स्ट्रेटजी

पंजाब सरकार ने 2023 में पंजाब के उद्योगपतियों से इंडस्ट्री मिलनी की थी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान भी लगातार उद्योगपतियों से मिलकर उनकी दिक्कतों को जाना था। इस दौरान अफसरों की टीम भी साथ रही थी। कुछ चीजों को तो मौके पर ही शुरू कर दिया गया था। जबकि कुछ पर काम शुरू हो गया था। इसके बाद सरकार के मंत्रियों और अफसरों की टीम ने साउथ के राज्यों का दौरा किया था। वहां के सिस्टम को समझा था। इसके बाद कई सेवाएं शुरू की गई हैं। वहीं, अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मात्र दो साल ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश सीधे लोगों को साधने की है। ताकि चुनाव की राह को आसान बनाया जा सकें।

Ppcb-Starts-Chatbot-Service-For-The-Industry-39-Types-Of-Questions-Will-Get-Answers-Along-With-Documents-Helpline-Will-Also-Run-All-Seven-Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026