September 9, 2026 22:36:51
चंडीगढ़ में बहुमंजिला इमारत ढही, इमारत को किया गया था असुरक्षित घोषित, फिर भी चल रहा था कंट्रक्शन का

चंडीगढ़ में बहुमंजिला इमारत ढही, इमारत को किया गया था असुरक्षित घोषित, फिर भी चल रहा था कंट्रक्शन का काम

Jan6,2025 | Enews Team | Chandigarh

पंजाब। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में सोमवार को सुबह एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस इमारत को असुरक्षित घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे इमारत ढह जाने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उनके अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने पहले इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था। इस इमारत के पास DC ऑफिस और नामी शोरूम स्थित है। जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग करीब 1970 में बनी थी। 


बिल्डिंग को लेकर लोगों ने किया बड़ा खुलासा 

यह बिल्डिंग शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग 5 मंजिला थी। उन्होंने बताया कि जब यह बिल्डिंग गिरी तो ऐसा लगा जैसे कोई कोई ब्लास्ट हुआ हो। कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया बिल्डिंग में करीब 2 महीने से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। इससे इमारत में दरारें आ गई थीं। जैसे ही मामला प्रशासन के ध्यान में आया था तो उसके बाद 27 दिसंबर को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीलिंग की कार्रवाई के बाद बिल्डिंग पर काम करने वाला ठेकेदार फरार हो गया था। साथ वाली इमारत के मालिकों ने बताया कि रेनोवेशन के समय उचित कदम नहीं उठाए गए। इस वजह से उनकी इमारतों को भी नुकसान हुआ है।


बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा था रेनोवेशन का काम 

पास की बिल्डिंग के मालिक कंवलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले इस बिल्डिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का महफिल होटल चलता था। इसके बाद बिल्डिंग को मालाबार ज्वैलर ने किराए पर लिया था। वह यहां बेसमेंट में रेनोवेशन का काम करवा रहे थी। इस दौरान बिल्डिंग के पिलरों में दरारें आई थीं। इसके बाद हमारे मुलाजिम भी एकदम बाहर निकल गए थे। अब उन्होंने कंस्ट्रक्शन इंजीनियर बुलाए हैं, ताकि अपनी बिल्डिंग का असेसमेंट करवाया जा सके। मौके पर पहुंचे सेक्टर-17 थाना के SHO रोहित ने बताया कि आज सुबह 100 नंबर पर कॉल आया था। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। बिल्डिंग अनसेफ घोषित कर दी थी। 


जांच रिपोर्ट तैयार होने पर की जाएगी कार्रवाई 

अभी तक ठेकेदार या किसी अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आजादी के बाद चंडीगढ़ ही पहली प्लांड सिटी बसाई गई थी। 2 अप्रैल 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधारशिला रखी थी। यहां सेक्टर 1 से लेकर 30 तक कई हेरिटेज बिल्डिंग हैं। इस इलाके में इमारतों के निर्माण या रेनोवेशन को लेकर प्रशासन भी सख्त रहता है।

Multi-Storey-Building-Collapsed-In-Chandigarh-The-Building-Was-Declared-Unsafe-Yet-Construction-Work-Was-Going-On



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026