September 10, 2026 04:15:53
पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 15 को Cm मान से मिलकर बताएंगे मांगें, 2 दिनों से थमे

पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 15 को Cm मान से मिलकर बताएंगे मांगें, 2 दिनों से थमे थे बसों के पहिए

Jan7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में सरकारी बसें के ड्राइवर और कंडक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन था। अब कर्मचारियों द्वारा कल हड़ताल नहीं की जाएगी। यूनियन के साथ मीटिंग में सरकार ने 15 जनवरी को सीएम मान के साथ मुलाकात का आश्वासन दिया है। कल यानी सोमवार से करीब 3 हजार से ज्यादा सरकारी पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस की बसें बंद थीं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उक्त बंद से सरकार को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था। आज उनकी हड़ताल का दूसरा दिन था। दोपहर के वक्त हुई मीटिंग के बाद सरकार से बातचीत का आश्वासन मिला है। जिसके बाद हड़ताल खत्म किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब के मोहाली में कर्मचारी इकट्ठा होंगे और वहां से वे चंडीगढ़ में सीएम आवास की ओर बढ़े थे। जिन्हें पुलिस ने चंडीगढ़ के अंदर घुसने से रोक दिया था।

सरकार से बातचीत के आश्वासन पर हड़ताल खत्म

मोहाली में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। दोपहर 12 बजे कर्मचारी पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। मोहाली पहुंचने के बाद से ही चंडीगढ़-लुधियाना मार्ग कर्मचारियों के लिए बंद कर दिया  गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने हाईवे खुलवा भी दिया। बता दें कि ये हड़ताल तीन दिन की थी। जिसका आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन ही सरकार बातचीत के लिए राजी हो गई है। जिसके चलते हड़ताल को खत्म किया गया।

Strike-Of-Government-Bus-Employees-Ends-In-Punjab-Will-Meet-Cm-Mann-On-15th-And-Present-His-Demands-Wheels-Of-Buses-Were-Stopped-For-2-Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026