September 10, 2026 07:15:42
केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू ने आप सुप्रीमो केजरीवाल को घेरा, बोले केजरीवाल कर रहे हैं देशद्रोह, पंजा

केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू ने आप सुप्रीमो केजरीवाल को घेरा, बोले केजरीवाल कर रहे हैं देशद्रोह, पंजाब पर 4 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ाया, देश की राजधानी को तबाह किया

Jan16,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। बिट्टू ने एक जनसभा के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल से त्रस्त है। केजरीवाल ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। आज पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। पंजाब में नशे पर लगाम लगाने में सरकार विफल रही है। आप सरकार पंजाब की जनता से लूटा गया पैसा दिल्ली चुनाव में खर्च कर रही है। बिट्टू ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं को झूठा वादा किया था। कहा था कि महिलाओं को 1 हजार रुपए देंगे। आज 3 साल का समय हो गया है। प्रत्येक महिला का अब तक 36 हजार रुपए बन चुका होता। बुढ़ापा पेंशन जो कही थी एक हजार अभी तक वह किसी बुजुर्ग को नहीं मिली। विधवा पेंशन या शगुन योजना तक लागू सही से नहीं की गई। यही कारण है कि आज हमें दिल्ली आकर लोगों को जगाना पड़ रहा है।

डबल इंजन की सरकार बनने से होता विकास

बिट्टू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों को बनानी चाहिए ताकि विकास हो सके। जम्मू-कश्मीर में फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्लदुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अच्छे संबंध रखे हैं जिस कारण आज कश्मीर में भी विकास के काम चल रहे हैं लेकिन केजरीवाल देश की राजधानी में रहकर देशद्रोह कर रहे हैं। दिल्ली को तबाह करने में केजरीवाल जुटे हैं। प्रधानमंत्री की हार बात का वह विरोध करके विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे है।

Union-Minister-Of-State-Bittu-Cornered-Aap-Supremo-Kejriwal-Said-Kejriwal-Is-Committing-Treason-Imposed-A-Debt-Of-Rs-4-Lakh-Crore-On-Punjab-Destroyed-The-Countrys-Capital



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं