September 10, 2026 00:56:47
दिलजीत दोसांझ की फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी:सेंसर बोर्ड के कहे मुताबिक कट नहीं लगाए; कुछ दिन पहल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी:सेंसर बोर्ड के कहे मुताबिक कट नहीं लगाए; कुछ दिन पहले Pm मोदी से मिले थे

Jan18,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ कि फिल्म 'पंजाब-95' भारत में रिलीज नहीं होगी। ये फिल्म सिख ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी है। खालड़ा ने 1980 और 1990 के दौरान पंजाब में सिखों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में 120 कट्स की मांग की थी, लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और खुद खालड़ा के परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद तय हुआ है कि फिल्म भारत के सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिलेगी। फिल्म 7 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया, यूके (यूनाइटेड किंगडम), कनाडा और अमेरिका में रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए खद दिलजीत ने फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताया है। पोस्ट में दिलजीत ने लिखा- फुल मूवी, नो कट्स। दिलजीत की पोस्ट से साफ है कि यह फिल्म अब बिना कट्स के ही रिलीज होने वाली है। दिलजीत ने हाल ही में दिल लूमिनाटी टूर निकालकर देशभर में लाइव कॉन्सर्ट किए थे। इसके बाद 1 जनवरी को उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी को दिलजीत ने सैल्यूट किया था तो पीएम ने भी सत श्री अकाल कहकर दोसांझ का स्वागत किया था।

Diljit-Dosanjhs-Film-Will-Not-Be-Released-In-India-No-Cuts-As-Per-Censor-Boards-Orders-Met-Pm-Modi-A-Few-Days-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026