September 11, 2026 08:05:36
पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़े एक्शन की तैयारी, पुलिसकर्मी पहनेंगे बॉडी बॉर्न कैमरे, 4

पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़े एक्शन की तैयारी, पुलिसकर्मी पहनेंगे बॉडी बॉर्न कैमरे, 4 जिलों 26 जनवरी से काटे जाएंगे ई-चलान

Jan19,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं है। अब पुलिसकर्मी भी चालान का डर या पैसे लेकर नियम तोड़ने वालों को छोड़ नहीं पाएंगे। इसके लिए पंजाब पुलिस ने पांच हजार बॉडी वार्न खरीदने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया अगले दो से तीन महीने में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा ओवर स्पीड वाहन चालकों से निपटने के लिए पुलिस स्पीड गन से निपटेगी। जबकि जांलधर, मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। 26 जनवरी से इन इलाकों में ई-चालान की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड करने में होंगे समक्ष

पहले चरण में पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए 144 कैमरे खरीदे गए थे। जिनका रिजल्ट बहुत बच्छा रहा है। इसके बाद अब 23 जिलों के 5 हजार कैमरे खरीदने की योजना तैयार की गई है। कैमरों की विशेषता यह रहेगी कि यह ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के साथ कैमरा जुड़ा होगा। वहीं, ड्यूटी के दौरान कैमरा ऑन करना जरूरी होगा। इससे पहले मोहाली समेत कुछ जिलों में कैमरों का पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था। जिसका रिजल्ट काफी अच्छा रहा था।

नशेड़ी ड्राइवरों से निपटने के लिए एल्कोमीटर

इसी तरह नशा करके गाड़ी चलाने वालों को लेकर भी पुलिस सख्त है। 400 एल्कोमीटर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। 669 एल्कोमीटर खरीदे गए हैं। इसके अलावा 28 लेजर स्पीड गन ख्ररीदने की मंजूरी दी गई। ट्रैफिक नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी काफी सख्त है। इसी वजह से पुलिस किसी तरह की ढील नहीं बरत रही है। इतना पुलिस की तरफ की तरफ से पुलिस ट्रैफिक गठन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस 2114 मंजूर पद है। है। इनमें 1587 पदों पर मुलाजिम कार्यरत है।

Preparation-For-Big-Action-Against-Those-Breaking-Traffic-Rules-In-Punjab-Policemen-Will-Wear-Body-Borne-Cameras-E-Challans-Will-Be-Issued-In-4-Districts-From-January-26



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं