September 11, 2026 04:16:52
पंजाब की झांकी 21 दिन में तैयार हुई, 4 हिस्सों में दिखेगी राज्य की विरासत, बाबा शेख फरीद को है समर्प

पंजाब की झांकी 21 दिन में तैयार हुई, 4 हिस्सों में दिखेगी राज्य की विरासत, बाबा शेख फरीद को है समर्पित

Jan24,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड में इस बार पंजाब की झांकी देखने को मिलेगी। झांकी में पंजाब की खेती से लेकर फुलकारी तक को जगह दी गई है। झांकी बाबा शेख फरीद को समर्पित है। करीब 21 दिन की मेहनत के बाद यह झांकी तैयार की गई है। परेड की रिहर्सल में पहुंची झांकी हर किसी के दिल को छू रही है। इसे तैयार करने वाली टीम काफी उत्साहित है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी इस झांकी को देखने पहुंचे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इससे जुड़ी फोटो और जानकारी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मेरा दिल पंजाब के लिए धड़कता है। झांकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। मैं खुद को इस झांकी की तस्वीरें लेने से नहीं रोक पाया।

झांकी में ये चार चीजें रहेंगी खास

1. इस झांकी को लेकर दिल्ली पहुंचे डॉ. रनदीप सिंह आहलूवालिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब की झांकी को चार भागों में दिखाया गया है। ट्रेलर के आगे वाले भाग में पंजाब कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए पहले भाग में हल चलाते बैलों की जोड़ी है। जो इस बात का प्रतीक है कि देश को अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब का अहम योगदान है।

2. पंजाब का लोक संगीत पूरी दुनिया में जाना जाता है। परंपरागत पहनावे में लोक संगीत का एक दृश्य दिखाया है। उसमें कलाकारो को पंजाब के पुराने वाद्य यंत्रों के साथ दिखाया है।

3. झांकी का तीसरा हिस्सा भी काफी अहम है। इसमें पंजाब की एक लड़की को अपने घर के बाहर बैठकर फुलकारी निकालते हुए दिखाया गया है। यह पंजाब की पुरानी विरासत को दिखाती है।

4. झांकी की चौथे हिस्से में पंजाब के पहले पंजाबी कवि बाबा शेख फरीद को दिखाया गया है। इनकी वजह से पंजाबी साहित्य बुलंदियां छू रहा है। वहीं, ट्रेलर पार्ट पर पंजाब की औरतों की तरफ से घर में बनाई जानी वाली दरियों को प्रदर्शित किया। इसके अलावा फुलकारी के दृश्य हैं।

Punjabs-Tableau-Was-Prepared-In-21-Days-The-States-Heritage-Will-Be-Shown-In-4-Parts-It-Is-Dedicated-To-Baba-Sheikh-Farid



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं