September 10, 2026 03:58:26
पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी थे, सुखबीर बादल ने

पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी थे, सुखबीर बादल ने जताया दुख

Jan24,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल हरदेव सिंह मत्तेवाल का निधन हो गया है। उनके बेटे पवित्र सिंह मत्तेवाल भी एक प्रसिद्ध वकील हैं। हरदेव सिंह मत्तेवाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। इस बीच, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हरदेव सिंह मत्तेवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा- पूर्व एडवोकेट जनरल हरदेव सिंह मत्तेवाल के निधन से पंजाब ने कानून के क्षेत्र में एक दिग्गज को खो दिया है। महत्वपूर्ण मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने में उनकी सूझबूझ को हमेशा याद रखा जाएगा। पवित्र सिंह मत्तेवाल और पूरे मत्तेवाल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वाहेगुरु उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद हरसिमरत कौर ने मत्तेवाल के निधन पर जताया दुख

बठिंडा से शि्अद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा- पूर्व एडवोकेट जनरल हरदेव सिंह मत्तेवाल का निधन पूरे कानूनी समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मत्तेवाल साहब न केवल एक बेहतरीन वकील के रूप में जाने जाते थे, बल्कि एक बुद्धिजीवी और कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते थे। उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा। पवित्र सिंह मत्तेवाल और पूरे मत्तेवाल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।

Former-Advocate-General-Of-Punjab-Passes-Away-Was-Close-To-Former-Chief-Minister-Parkash-Singh-Badal-Sukhbir-Badal-Expressed-Grief



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026