September 11, 2026 04:44:43
लुधियाना की 4 ट्रेनें रद्द, हिसार और चुरू रूट पर 15 फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन; प्लेटफॉर्म का पुनर्वि

लुधियाना की 4 ट्रेनें रद्द, हिसार और चुरू रूट पर 15 फरवरी तक नहीं चलेगी ट्रेन; प्लेटफॉर्म का पुनर्विकास शुरू

Jan27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर स्थित लुधियाना यार्ड में चल रहे इस कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 15 फरवरी 2025 तक कुल चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें हिसार-लुधियाना (54603), लुधियाना-चूरू (54604), चूरू-लुधियाना (54605) और लुधियाना-हिसार (54606) रेल सेवाएं शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

4-Trains-Of-Ludhiana-Cancelled-Trains-Will-Not-Run-On-Hisar-And-Churu-Route-Till-February-15-Redevelopment-Of-Platform-Started

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं