पंजाब। पंजाब के मानसा में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के करीबी प्रगट सिंह सिंह के घर पर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। घने कोहरे के बीच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाई है। कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे अभी पहचान में नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह मूसेवाला के गीतों में भी काम कर चुके है। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते है। पता चला है कि हमलावरों ने 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। कहा जा रहा है कि रंगदारी की ये थ्रेट लारेंस ग्रुप ने भेजी है लेकिन अभी तक इस थ्रेट की किसी ने जिम्मेवारी नहीं ली।
परिवार को इंग्लैड के नंबर से फोन आया है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी अभी कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे है। पुलिस अनुसार मामले की जांच कर रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट सिंह ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई हुई है।
Firing-At-The-House-Of-Moosewalas-Close-Aide-Pragat-Singh-Bike-Riding-Miscreants-Opened-Fire-Bullet-Entered-The-Gate-Demanded-Extortion-Of-Rs-30-Lakh